Greater नोएडा के हॉस्टल में फ़ूड पॉइज़निंग केस में चौंकाने वाला ख़ुलासा

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के हॉस्टल में फ़ूड पॉइज़निंग केस (Food Poisoning Case) में चौंकाने वाला ख़ुलासा हुआ है। आपको बता दें कि इस मामले में अब जिम्मेदारों पर एक्शन लिया जाने लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ग्रेटर नोएडा में स्थित आर्यन रेजिडेंसी (Aryan Residency) और एपीजे हॉस्टल (APJ Hostel) के मेस प्रबंधन के साथ कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन्हीं लोगों की लापरवाही के ही कारण से सैकड़ों छात्रों की तबियत खराब हुई थी। जिसमें से काफी छात्रों की हालत खतरे से बाहर है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः ख़ुशख़बरी..Noida से ग़ाज़ियाबाद..घंटों का सफ़र मिनटों में पूरा होगा

जानिए पूरा मामला

नॉलेज पार्क कोतवाली प्रभारी ने जानकारी दी कि तुगलपुर स्थित आर्यन रेजिडेंसी हॉस्टल और नॉलेज पार्क-3 स्थित एपीजे हॉस्टल में महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर छात्रों को कुट्टू के आटे से बना व्रत का भोजन दिया गया था। रात में खाने के बाद अचानक छात्रों की खराब होने लगी। उन्हें आनन-फानन में बैक्सन, कैलाश और जिम्स अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें वहां भर्ती कराया गया।

छात्रों ने लगाया यह आरोप

छात्रों के मुताबिक हॉस्टल की मेस में गंदगी से भोजन बनाया गया था, इसी कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों हॉस्टल में बने भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने आर्यन रेजिडेंसी और एपीजे हॉस्टल के मैस प्रबंधन और कर्मचारी के खिलाफ मिलावटी खाना परोसने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, मुकदमे में मेस प्रबंधन और कर्मचारियों के नाम और पते अज्ञात दर्शाए गए हैं।

रिंकल शुक्ला ने बताई सच्चाई

मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले रिंकल शुक्ला लॉयड कॉलेज में पढ़ते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि शिवरात्रि पर्व पर शाम के समय कुट्टू के आटे की पूरी खाई थी। उसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। सबसे पहले उनको ही उल्टी हुई थी और पेट में दर्द हुआ। हॉस्टल वालों ने उसको एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया।