CM भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना..बोले पंजाब के खिलाफ़ सत्तारूढ़ सरकार

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर से बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) प्रचार अभियान में लगी हुई है। सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ताबड़तोड़ रैली और रोड शो कर रहे हैं। रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Punjab News: CM मान का 13-0 का सपना जरूर पूरा होगा: नीना मित्तल

Pic Social media

सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। सत्तावादी सरकार विपक्ष को कुचलने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता ने आदिवासियों के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन उन्हें और उनकी पत्नी को जेल भेज दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी सरकार ने 10 साल तक शासन किया। जिसमें विपक्ष को दबाने का काम किया। 10 साल बाद भी काम करने की पूरी आजादी के बावजूद बीजेपी वाले एक भी काम गिनाने के बजाय मंगल सूत्र के नाम पर वोट मांग रहे हैं। कितनी शर्म की बात है।

ये भी पढ़ेः SAD को झटका..अमृतसर दक्षिण के प्रभारी तलबीर सिंह ने AAP का दामन थामा

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव शुरू हो गया है। दो चरणों के मतदान भी हो चुके हैं। इस बार लोकसभा का चुनाव कुल सात चरणों में होगा। वहीं, अब पांच चरणों के मतदान बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। पंजाब में आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।