CM भगवंत मान के सड़क सुरक्षा फोर्स की हर जगह तारीफ़..हजारों लोगों की बच चुकी है जान

चुनाव 2024 पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) के कामों की तारीफ हर जगह हो रही है। सीएम मान की नीतियों से पंजाब (Punjab) के हर वर्ग में खुशी की लहर है। सभी लोगों को सरकारी सुविधाएं मिल रही हैं। सीएम भगवंत मान सभी वर्गों का ख्याल रख रहे हैं। इस बीच उनके द्वारा चलाई गई सड़क सुरक्षा फोर्स (Road Safety Force) योजना वरदान साबित हो रही है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः CM मान की दूरदर्शिता की वजह से पंजाब में विदेशों जैसी सड़क सुरक्षा फोर्स: पप्पी

Pic Social Media

पंजाब सरकार (Punjab Government) की इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को काफी सहायता मिल रही है। मात्र 90 दिनों में ही लगभग 5 हजार दुर्घटनाग्रस्तों को सहायता मिली है। 1 फरवरी से 1 मई 2024 तक हजारों लोगों को इसका फायदा मिला है। कई लोगों की जान बचाई गई।

आंकड़ों की मानें तो इस अवधि के दौरान कुल 4901 दुर्घटना हुई। 3078 घायलों को प्राथमिक उपचार कराया गया। 2744 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर इन घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर उन्हें नई जिंदगी मिली।

ये भी पढ़ेः Punjab: विरोधियों को CM मान का जवाब..रवनीत से दोस्ती पर कह दी बड़ी बात

सीएम भगवंत मान की यह अनोखी पहल जमीन पर अपना दम दिखा रही है। 24 घंटे सड़क दुर्घटनाओं में सहायता के लिए पंजाब की अपनी ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ तैनात है। घायलों को तुरंत मदद पहुंचाकर ये फोर्स उन्हें जीवनदान दे रहे हैं। आपको बता दें कि सीएम मान ने इसी साल इस फोर्स का गठन किया था। तब से ये फोर्स हजारों लोगों की जान बचा चुकी है।