Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में BJP को बंपर सफलता हासिल हुई है।
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बंपर सफलता हासिल हुई है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों (Municipal Corporations) में बीजेपी प्रत्याशी जीत हासिल की हैं, और पार्टी ने कांग्रेस को कई बड़े और छोटे निकायों में करारी शिकस्त दी है। बीजेपी इसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार (Sai Government) के 13 महीनों के कार्यकाल की जीत मान रही है। इसके अलावा, 49 नगर परिषदों और 114 नगर पंचायतों में भी बीजेपी का जलवा देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ेः Raipur: CM Sai ने संगम में किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना

आपको बता दें कि बीजेपी की इस बड़ी जीत के बाद सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Deo Sai) काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे सुशासन की जीत बताया और कहा कि यह जनविश्वास के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है। सीएम साय ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘हमारे कार्यों से जो जन विश्वास बढ़ा, वह आज जनादेश में बदलते हुए दिख रहा है। हम और अधिक उत्साह के साथ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।’
मीनल चौबे नेता प्रतिपक्ष से बनीं महापौर
इस जीत के साथ ही बीजेपी की महापौर उम्मीदवार मीनल चौबे (Meenal Choubey) ने नगर निगम चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाई है। रायपुर नगर निकाय से बीजेपी की महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे ने इतिहास रच दिया है। मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 315835 वोट मिले हैं। मीनल चौबे ने अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। मीनल चौबे, जो नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर कार्य कर रही थीं, अब महापौर बनने जा रही हैं। 53 वर्षीय मीनल चौबे तीन बार पार्षद रह चुकी हैं और उन्हें राजनीति में काफी अनुभव है।
