Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कम उम्र में ही पूरे विश्व में भारत की सनातन संस्कृति, अध्यात्म और दर्शन का मान बढ़ाया। उन्होंने अपने विचारों से भारत को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सेंड ऑफ सेरेमनी कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था।
राष्ट्रीय युवा दिवस और युवा उत्सव का महत्व
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हर वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर राष्ट्रीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। यह उत्सव देश की युवा शक्ति, रचनात्मक सोच और राष्ट्र निर्माण की भावना को दर्शाता है।
यह भी पढ़े :Chhattisgarh News: शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क बस्तर की प्राथमिकता: सीएम साय
Chhattisgarh News: रायपुर से स्वामी विवेकानंद का विशेष जुड़ाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय रायपुर में बिताया। बूढ़ा तालाब और डे-भवन जैसे स्थान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ से 75 प्रतिभाशाली युवाओं का चयन किया गया है। इनमें
- 45 युवा ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ से,
- 1 युवा ‘डिज़ाइन फॉर भारत’ ट्रैक से,
- 29 प्रतिभागी सांस्कृतिक ट्रैक्स से शामिल हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की संस्कृति देशभर में पहुंचेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा राष्ट्रीय मंच पर राज्य की संस्कृति, लोकनृत्य, लोकगीत और नेतृत्व क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इससे छत्तीसगढ़ की पहचान पूरे देश में और मजबूत होगी। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
दिल्ली में युवाओं को मिलेंगे प्रेरणादायक अनुभव
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ के युवा 9 जनवरी को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। 11 जनवरी को वे इसरो के गगनयात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से मिलेंगे और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेंगे। 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी युवाओं को संबोधित करेंगे।
Chhattisgarh News: युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि युवा ही देश की असली ताकत हैं। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के संदेश —
“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” —
को याद करते हुए युवाओं से इससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
यह भी पढ़े : Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शहरी विकास एजेंडे में बिलासपुर बना सरकार की प्राथमिकता
उप मुख्यमंत्री ने युवाओं की भूमिका को सराहा
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि जहां युवा होते हैं, वहां ऊर्जा और उत्साह होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि युवा हर क्षेत्र में नेतृत्व करें। उन्होंने युवा महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों की सराहना की और सभी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।
प्रतिभागियों को किट वितरण
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने चयनित प्रतिभागियों को वेशभूषा किट प्रदान की। कुछ युवाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर युवा आयोग अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और युवा उपस्थित थे।
