Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क बस्तर की प्राथमिकता: सीएम साय

छत्तीसगढ़ राजनीति
Spread the love

Chhattisgarh News: रायपुर, 7 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर में सुकमा जिले की सुदूरवर्ती ग्राम पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। ये सभी प्रतिनिधि हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना के अंतर्गत राजधानी भ्रमण पर आए थे। मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

बस्तर का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं बस्तर के हर गांव तक पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़े : Chhattisgarh News: भर्ती परीक्षाओं पर CM साय ने उठाया बड़ा कदम, जानें

विकास कार्यों को मिल रही सुरक्षा और गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य चल रहे हैं। सुदूर इलाकों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे विकास कार्यों को सुरक्षा के साथ-साथ तेजी भी मिल रही है।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक

उन्होंने बताया कि अब अधिकांश गांवों में शासकीय राशन दुकानों की स्थापना हो चुकी है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में बस्तर क्षेत्र पूरी तरह नक्सलमुक्त होगा।

आत्मनिर्भर बस्तर की दिशा में प्रयास

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सरकार आत्मनिर्भर बस्तर के लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। इसी उद्देश्य से बस्तर के जनप्रतिनिधियों को राजधानी भ्रमण का अवसर दिया जा रहा है, ताकि वे यहां के विकास कार्यों को देखकर प्रेरणा लें और अपने क्षेत्रों में भी विकास को बढ़ावा दें।

यह भी पढ़े :Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के शहरी विकास एजेंडे में बिलासपुर बना सरकार की प्राथमिकता

हमर छत्तीसगढ़ जन भ्रमण योजना का उद्देश्य

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत सुकमा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लगभग 100 जनप्रतिनिधि दो दिवसीय राजधानी भ्रमण पर आए हैं। इस दौरान उन्होंने मंत्रालय, जंगल सफारी, आदिवासी संग्रहालय, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और शॉपिंग मॉल जैसे महत्वपूर्ण स्थानों का अवलोकन किया।