School Holiday: Holiday in Noida-Ghaziabad schools, but why online classes in some schools?

School Holiday: नोएडा-गाजियाबाद स्कूलों में छुट्टी, फिर भी ऑनलाइन क्लास क्यों?

गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

DM के आदेश के बाद भी चल रही है क्लास

School Holiday: एनसीआर में बढ़ती ठंड को लेकर गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के स्कूलों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है। डीएम ने इसका निर्देश भी जारी कर दिया है। बावजूद इसके कई स्कूलों में अभी भी बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज करवाई जा रही है। बताते चलें कि अभी तक 5 जनवरी तक स्कूल बंद थे मगर 6 जनवरी को अधिक ठंड देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

ठंड आते ही बच्चों को इंतजार रहता है शीतकालीन छुट्टियों का. यह छुट्टियां उनकी एक साथ नहीं होती है, मौसम के हिसाब से हर 2, 4 दिन में बढ़ाई जाती है. जब छुट्टी का आखिरी दिन होता है तो सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को होता है कि क्या आज आदेश आएगा कि इस तारीख से इस तारीख तक स्कूल की छुट्टियां और बढ़ा दी गई है. कुछ ऐसा ही इंतजार फिलहाल इन दिनों हर एक बच्चा कर रहा है. तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के तो बच्चों का इंतजार समझों फिलहाल के लिए खत्म हो गया है. यहां के स्कूलों में अब छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ा दी गई है.

10 तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल 

बीएसए ओपी यादव ने बताया कि ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है ऐसे में स्कूल खोलना संभव नहीं है क्यों इतनी ठंड पड़ रही है तो बच्चों की हेल्थ का भी हमें ध्यान रखना है. बच्चों को देखते हुए यह फैसला जिलाधिकारी ने लिया और सभी बोर्ड के स्कूल 10 जनवरी तक बंद रहेंगे

दिल्ली में पहले से ही बंद हैं स्कूल

दिल्ली में पहले से ही सरकारी और निजी स्कूल 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पर हैं. नोएडा और गाजियाबाद में भी कक्षा 8 तक के स्कूल शीतलहर के चलते बंद रखे गए हैं. वहीं नोएडा के स्कूलों में 5 जनवरी को प्री-बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था. लेकिन छु्ट्टी के ऐलान के बाद अब इसे टाल दिया गया है. स्कूलों की तरफ से पेरेंट्स को जो मैसेज भेजा गया है, उसमें यह जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि 5 जनवरी की होने वाली प्री-बोर्ड की परीक्षा को पोस्टपोन किया गया है. अगले वर्किंग डे यानी 6 जनवरी को इसकी नई तारीख का ऐलान का किया जाएगा.