Uttarakhand News: उत्तराखंड में मानसून का रुख लगातार खतरनाक होता जा रहा है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम (Weather) का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। मौसम विभाग (Meteorological Department) की ताजा भविष्यवाणी ने राज्य के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सुबह से ही आसमान में काले बादल मंडरा रहे हैं और कई इलाकों में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। ऐसे में लैंडस्लाइड (Landslide) और जलभराव का खतरा कई जिलों में मंडरा रहा है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग (Meteorological Department) ने आज 13 अगस्त 2025 को राज्य के कई जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। काले बादल, तेज हवाएं, गरज-चमक और मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव, भूस्खलन और सड़कें बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ेंः TCS: टीसीएस में इंक्रीमेंट, लेकिन सबको नहीं, ये रही पूरी डिटेल
लगातार 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 13 से 15 अगस्त तक विशेष रूप से गंभीर स्थिति रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भी भारी बारिश, बिजली गिरने और गर्जन का खतरा बना हुआ है। इस दौरान नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

सड़कों पर संकट, कई रास्ते बंद
लगातार बारिश और मलबे के कारण उत्तराखंड (Uttarakhand) में तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 151 सड़कें बंद हो चुकी हैं। भूस्खलन और जलभराव के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और आपदा प्रबंधन के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग जिलों में 13 और 14 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट के तहत भी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला किया गया है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड-हिमाचल को लेकर मौसम विभाग ने खतरनाक चेतावनी जारी की
प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें सतर्क
मौसम (Weather) के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह सतर्क हैं। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से बारिश के दौरान यात्रा से बचने की अपील की है। आपात स्थिति के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 1070 भी जारी किया गया है।
