Chhattisgarh News

Chhattisgarh News: RCB का छत्तीसगढ़ी स्वागत वायरल, इंस्टा वीडियो को मिले 50 लाख व्यूज

छत्तीसगढ़
Spread the love

Chhattisgarh News: रायपुर में आईपीएल का रोमांच चरम पर है। इसी बीच Royal Challengers Bengaluru (RCB) की टीम का छत्तीसगढ़ी अंदाज में किया गया स्वागत सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। टीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर स्वागत का वीडियो शेयर किया है, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

लोक संस्कृति और पारंपरिक अंदाज में हुआ स्वागत

RCB की टीम 10 मई को रायपुर में Mumbai Indians के खिलाफ मुकाबला खेलने पहुंची है। रायपुर स्थित रिसॉर्ट में खिलाड़ियों का पारंपरिक तिलक, आरती और लोकनृत्य के साथ स्वागत किया गया।

इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, पारंपरिक संगीत और लोककलाओं की झलक देखने को मिली। कई खिलाड़ी लोक कलाकारों के प्रदर्शन को अपने मोबाइल कैमरों में रिकॉर्ड करते नजर आए। स्वागत समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगत ने खिलाड़ियों का ध्यान खींचा।

खिलाड़ियों ने की छत्तीसगढ़ी खानपान और संस्कृति की तारीफ

टीम के खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खानपान से भी परिचित कराया गया। खिलाड़ियों ने स्थानीय व्यंजनों की सराहना की और प्रदेश की मेहमाननवाजी की तारीफ की।

RCB द्वारा शेयर किए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

रायपुर में IPL को लेकर बढ़ा उत्साह

आईपीएल मुकाबलों की मेजबानी मिलने से रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि Akash Ambani भी मैच देखने रायपुर पहुंच सकते हैं।

वहीं 13 मई को होने वाले RCB और Kolkata Knight Riders (KKR) के मुकाबले के लिए Shah Rukh Khan के भी रायपुर आने की संभावना जताई जा रही है।

सीएम विष्णुदेव साय की कोशिशों का असर

राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मुकाबलों की मेजबानी को मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल और प्रयासों का बड़ा परिणाम माना जा रहा है। इससे प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पर्यटन को भी नई पहचान मिल रही है।