बेटी के जन्म के बाद कर्ज में डूबी थी महिला, ChatGPT ने दी बच निकलने की राह
ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को जहां अधिकतर लोग केवल टेक्नोलॉजी (Technology) का साधन मानते हैं, वहीं अमेरिका की 35 वर्षीय जेनिफर एलन ने इसे अपनी जिंदगी बदलने का जरिया बना लिया। बेटी के जन्म और मेडिकल इमरजेंसी के बाद क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का भारी कर्ज चुकाने में असमर्थ जेनिफर ने AI की मदद से 30 दिन में 10 लाख रुपये से ज्यादा का कर्ज उतार दिया। WION की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर एलन (Jennifer Allen) की यह कहानी नई तकनीक और मानवीय हौसले की मिसाल बन चुकी है। यह बताती है कि सही दिशा और जज्बे के साथ कोई भी मुश्किल आसान हो सकती है।

बेटी के जन्म से बढ़ा कर्ज का बोझ
आपको बता दें कि जेनिफर एलन (Jennifer Allen) की जिंदगी पहले सामान्य थी, लेकिन बेटी के जन्म के बाद मेडिकल बिल, बच्चे की परवरिश और रोजमर्रा के खर्चों ने उनका क्रेडिट कार्ड बिल 20 लाख रुपये तक पहुंचा दिया। जेनिफर ने कहा, ‘हम कोई शाही जिंदगी नहीं जी रहे थे, बस गुजारा कर रहे थे। लेकिन कर्ज कब इतना हो गया, पता ही नहीं चला।’ कर्ज का डर उन्हें हर रात सताने लगा था।
ये भी पढ़ेंः Government App: मोबाइल पर डाउनलोड कर लें ये ऐप, सरकारी दफ्तरों के चक्कर से बचेंगे
ChatGPT ने दिखाए रास्ते
जेनिफर ने हिम्मत कर ChatGPT से अपनी आर्थिक समस्याओं का समाधान पूछा। AI ने उन्हें छोटे-छोटे कदम उठाने की सलाह दी। सबसे पहले, उन्होंने अनावश्यक सब्सक्रिप्शन बंद किए। AI की सलाह पर पुराने अकाउंट्स की जांच की तो उन्हें एक भूले हुए ब्रोकरेज अकाउंट में 8.5 लाख रुपये मिले। इसके अलावा, AI ने घर में मौजूद सामान से खाना बनाने का तरीका सुझाया, जिससे किराने का खर्च 50 हजार रुपये तक कम हुआ। जेनिफर ने कहा, ‘कोई जादू नहीं था। बस रोज खर्चों पर नजर रखना और डर को छोड़ना था।’
30 दिन का चैलेंज, आधा कर्ज खत्म
ChatGPT की सलाह पर जेनिफर ने 30 दिन का चैलेंज लिया। उन्होंने अपने खर्चों पर कड़ी नजर रखी और अनावश्यक खर्चों में भारी कटौती की। AI के सुझाए तरीकों को अपनाने का नतीजा यह रहा कि 30 दिन में उन्होंने 10.3 लाख रुपये का कर्ज चुका दिया। अब वह एक और चैलेंज की तैयारी में हैं, जिससे बाकी कर्ज से भी पूरी तरह मुक्ति पा सकें।
ये भी पढ़ेंः SBI Credit Card: SBI क्रेडिट कार्ड रखने वालों की जेब कटने वाली है!
जेनिफर का संदेश- ‘हिम्मत मत हारो’
जेनिफर एलन (Jennifer Allen) का कहना है, ‘कर्ज से निपटने के लिए बहुत समझदार होने की जरूरत नहीं। बस खुद को प्रेरित करते रहना है।’ उनकी कहानी अमेरिका में बढ़ते कर्ज के बोझ के बीच खास है, जहां 2025 की पहली तिमाही में घरेलू कर्ज 18.2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। यह कहानी दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है कि तकनीक और हौसले से जिंदगी की बड़ी चुनौतियों का सामना किया जा सकता है।
