Shocking news has emerged from Lakhimpur Kheri in UP

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में एक नोटिस और पूरे गांव में हड़कंप

उत्तरप्रदेश दिल्ली NCR नोएडा लखीमपुरी खीरी
Spread the love

सुरजीत सिंह चानी की रिपोर्ट

Lakhimpur Kheri: लखीमपुर खीरी में एक हैरान देने वाला मामला सामने आई है। खीरी क़स्बा के मोहल्ला कटरा में किराए की झोपड़ी में रहने वाले मजदूर सईद को आयकर विभाग से 9 करोड़ रुपए के टर्नओवर का नोटिस मिला है। ये जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें: UP News: बुलंदशहर के कबड्डी प्लेयर की कुत्ते ने जान ले ली, तड़प कर तोड़ा दम

मजदूर सईद अपनी पत्नी के साथ पिछले बीस वर्षों से किराए की झोपड़ी में रहते हैं। मजदूरी करके अपना गुज़ारा करते हैं। आयकर विभाग का नोटिस वर्ष 2020 व 21 का है इसमें मजदूर सईद  के नाम पर बनी कंपनी का नौ करोड़ तीस लाख रुपए का टर्नओवर दिखाया गया हैं। जाँच होने पर खुलासा हुआ कि जनपद बहराइच के मिहीपुरवा उर्रा में कुछ लोगों ने सईद के नाम पर सन ट्रेडिंग नाम की कंपनी खोल ली।यह कंपनी बहराइच जनपद के अलावा सीतापुर के ख़ैराबाद में चली थी। बाद में दोनों स्थानों पर से ये कंपनी अचानक बंद हो गई।

सईद  का कहना है कि उन्होंने कभी अपना आधार कार्ड,पैन कार्ड, या अन्य दस्तावेज नहीं दिए।स्थानीय लोकवाणी केंद्र से आधार व पैन कार्ड बनवाया था।उन्होंने बैंक में केवल केवाईसी के लिए आधार व पैन कार्ड जमा किए थे। इन्ही दस्तावेज़ों के साथ धोखाधड़ी की गई है।अब उन्हें करोड़ों रुपए के दो नोटिस मिल चुके हैं।नोटिस मिलने के बाद सईद का परिवार परेशान है। पहले से ही आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

नोटिस मिलने के बाद परिवार की दिन का चैन और रातों की नींद उड़ गई हैं अब यह परिवार लगातार सरकारी दफ़्तरों के चक्कर काट रहा हैं लेकिन उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।प्रशासन से धोखाधड़ी करने वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।