Dhanteras 2023: धनतेरस में इस तरह से खरीदें झाड़ू, जीवन भर नहीं होगी धन की कमी

Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Dhanteras 2023: धनतेरस का त्यौहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन से इसी दिन प्रकट हुए थे। तभी से ही त्रियोदशी तिथि को धन त्रियोदशी यानी की धनतेरस के रूप में मनाया जाता है। मां लक्ष्मी जी और कुबेर जी की इस दिन पूजा अर्चना भी की जाती है। धनतेरस को बर्तन और सोने चांदी समेत किसी भी धातु की वस्तु को खरीदना बहुत शुभ और लाभकारी माना जाता है।

वहीं, धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक मानें तो धनतेरस के शुभ अवसर पर झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है। क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि इससे हर तरह को दरिद्रता दूर होती है। झाड़ू दरिद्रता का नाश करने में मददगार भी होता है। मान्यता है की धनतेरस के दिन घर पर नया झाड़ू लेकर आने से कर्ज की समस्या भी दूर होती है।

Pic: Social Media

जानिए की किस अंक में खरीदना चाहिए झाड़ू
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक धनतेरस के दिन सींक वाली या फुल वाली झाड़ू खरीदनी चाहिए। वहीं धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू को खरीदनी चाहिए जैसे 3,5 या 7। तीन झाड़ू तो लेना ही लेना चाहिए और अलग अलग कार्यों के लिए बांट देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Diwali 2023: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं खुश तो दिवाली के दिन चढ़ाएं ये फूल

धनतेरस के दिन खरीदी गई झाड़ू की शुरुवात पूजा घर से कर सकते हैं। क्योंकि मां लक्ष्मी जी की विषेश कृपा आपके उपर बनी रहेगी। ।

यह भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें..सुख-शांति छीनेगी!

घने झाड़ू का होता है ये प्रभाव
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से पहले देख लें कि झाड़ू का घनत्व कितना है। मान्यता है कि झाड़ू जितना घना होगा उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही ज्यादा होगा। यदि सीक वाली झाड़ू खरीद रहे हों तो ध्यान रहे कि सीक वाली झाड़ू टूटी न हो। इस दिन केवल एक झाड़ू न खरीदें बल्कि 3,5 या 7 खरीदना अच्छा माना जाता है।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News