Dhanteras 2023: धनतेरस पर भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें..सुख-शांति छीनेगी!

Trending Vastu-homes

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार इस बार 10 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। धनतेरस के शुभ अवसर में बर्तन और सोने चांदी को खरीदना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, धन्वंतरि देव जी की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मानें तो ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि धनतेरस की शॉपिंग करते समय कुछ चीजों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि मान्यता अनुसार इन चीजों को भूलकर भी नहीं किया जाना चाहिए।

Pic: Social Media

जानिए कि धनतेरस के दिन क्या क्या खरीदना शुभ माना जाता है:
क्या है धनतेरस का शुभ मुहूर्त: हर वर्ष कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इसलिए धनतेरस को धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। पंचांग के मुताबिक इस वर्ष 10 नवंबर 2023 को दोपहर 12:35 पीएम बजे से धनतेरस की शुरुआत होगी। साथ ही 11 नवंबर 2023 को दोपहर 1:57 पीएम बजे पर इसका समापन होगा। इसलिए उदया तिथि के अनुसार इस बार 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा।

क्या है धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त: धनतेरस के दिन दोपहर 2: 35 पीएम से लेकर 11 नवंबर 2023 की सुबह 6.40 एम तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त बन रहा है। धनतेरस के इस शुभ अवसर पर सोना चांदी, बर्तन व झाड़ू भी खरीद सकते हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक धनतेरस में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम के 5:45 पीएम से शुरू होकर 7:42 पीएम पर खत्म होगा।

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: व्यापार में हो रहा है नुकसान, तो प्रॉफिट के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

धनतेरस के दिन आप क्या क्या खरीद सकते हैं
धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल या तांबे का बर्तन और धातुओं की चीज खरीद सकते हैं। मान्यता अनुसार इन चीजों से बरकत होती है। साथ ही परिवार के सदस्यों की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

कौन कौन सी चीजों को धनतेरस के दिन भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए

मान्यता अनुसार धनतेरस के दिन गलती से भी कांच के बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि कांच का संबंध राहु से होता है जिससे आपको आर्थिक समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

    धनतेरस के दिन भूलकर भी किसी धारदार वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए जैसे कि चाकू, कैंची, सुई आदि। क्योंकि इनसे घर में दरिद्रता फैलती है।

    धनतेरस के दिन गलती से भी प्लास्टिक से बनी वस्तुओं को नहीं परचेज करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है।

    धनतेरस के दिन पीतल, तांबा का बर्तन खरीदना शुभकारी होता है। लेकिन इस दिन स्टील और एल्यूमिनियम के बर्तन को नहीं खरीदना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips: व्यापार में हो रहा है नुकसान, तो प्रॉफिट के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

    धनतेरस के दिन भूलकर भी लोहा नहीं खरीदना चाहिए क्योंकि मान्यता अनुसार कुबेर देवता नाराज हो जाते हैं।

    धनतेरस के दिन आपको आर्टिफिशियल ज्वैलरी न खरीदना चाहिए और न ही बेचना चाहिए। ऐसा करना क्योंकि शुभ नहीं होता है।

    धनतेरस के दिन आपको भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ होता है।

    READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News