Greater Noida डिपो से इन राज्यों के लिए मिलेगी बस

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida:
ग्रेटर नोएडा वालों को खुश कर देने वाली ख़बर है। बस से यात्रा करने वाले लोगों को अब मुरादाबाद संभलहापुड़ हरिद्वार कोटद्वार (Haridwar Kotdwar) के अलावा अन्य रूट पर जाने के लिए नोएडा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगा। सीएनजी पंप नहीं होने से अभी तक डिपो की बसों को नोएडा डिपो (Noida Depot) से सीएनजी (CNG) लेने जाना पड़ता है। जिससे बस से यात्रा करने वाले लोगों का समय की बर्बादी होती है। सीएनजी पंप लग जाने से यात्रियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही उन्हें नोएडा (Noida) भी नहीं जाना पड़ेगा। नए साल से ग्रेटर नोएडा डिपो से इन रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः सावधान: दिल्ली पुलिस ने काटे 4700 से ज्यादा चालान

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः 12वीं के छात्र चला रहे थे ठगी का धंधा, सोशल मीडिया पर होता था पूरा खेल
2016 से कासना स्थित ग्रेटर नोएडा डिपो (Greater Noida Depot) में सीएनजी पंप लगवाने की तैयारी चल रही थी। कई सालों से सीएनजी पंप की फाइल आइजीएल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय का चक्कर लगा रही थी। डिपो के अधिकारियों के प्रयास से 2022 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से एनओसी मिल गई थी।
आइजीएल से CNG के दो पंप लगाने की मिली मंजूरी
अब आइजीएल से भी सीएनजी के दो पंप लगाने की मंजूरी मिल गई है। स्टेशन प्रभारी विष्णु दत्त शर्मा ने जानकारी दी कि कई सालों से पंप लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। आइजीएल के अधिकारियों ने डिपो का निरीक्षण कर लिया है। फरवरी- मार्च में सीएनजी पंप की शुरुआत हो जाएगी। सीएनजी पंप नहीं होने के कारण अभी तक डिपो की बसों को नोएडा डिपो से सीएनजी लेने जाना पड़ता है,जिससे समय और सीएनजी दोनों की बर्बादी होती है। सीएनजी पंप लग जाने से यात्रियों को भी राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें नोएडा भी नहीं जाना पड़ेगा। पंप के लगने के बाद से ही डिपो की ओर से कई नए रूट पर बसों का संचालन शुरु किया कर दिया जाएगा।
अभी चल रही 20 रूटों पर बसें
ग्रेटर नोएडा डिपो की ओर से वर्तमान में अभी 20 रूटों पर बसें चल रही है। नए साल से करीब छह से सात नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। डिपो से अभी आगरा, बुलंदशहर, हाथरस, मथुरा के अलावा कई रूटों पर बसें जा रही है। डिपो में 157 बसें सीएनजी की है। कई रूटों पर दो- दो चालक चल रहे है। 311 चालक और 273 परिचालक डिपो में कार्यरत है।
80 किलोमीटर और आगे जाएगी अब बसें
नोएडा से सीएनजी फुल कराने पर 400 किलोमीटर तक बसें चल सकेंगी। अब ग्रेटर नोएडा डिपो से ही सीएनजी मिल जाने पर करीब 80 किलोमीटर बस और आगे तक जा सकेंगी। डिपो की ओर से जिन रूट पर अभी बसें चलाई जा रही है। उन रूटों पर अब 80 किलोमीटर तक आगे और जा सकेंगी।
एआरएन ग्रेटर नोएडा डिपो ललित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सीएनजी पंप लगने को हरी आइजीएल से हरी झंडी मिल गई है। फरवरी- मार्च से छह से सात नए रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi