Haryana में निकाय चुनाव नजदीक आ गए हैं, और सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं।
Haryana News: हरियाणा में निकाय चुनाव नजदीक आ गए हैं, और सभी राजनीतिक पार्टियां (Political Parties) अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच, बीजेपी (BJP) ने भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत से उतरने का फैसला किया है। जहां एक तरफ चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। अब, खबर आ रही है कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) भी यमुनानगर नगर निगम चुनाव में प्रचार के लिए खुद मैदान में उतरने जा रहे हैं। सीएम नायब सैनी 22 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों और यमुनानगर नगर निगम (Yamunanagar Municipal Corporation) की मेयर प्रत्याशी के लिए रोड शो करेंगे।
ये भी पढ़ेः Haryana: CM नायब सैनी को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ लिटरेचर की मानद उपाधि से किया अलंकृत

रोड शो की शुरुआत कहां से होगी?
जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) 22 फरवरी को यमुनानगर के झण्डा चौक से रोड शो की शुरुआत करेंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और जिला अध्यक्ष राजेश छपरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस बात की जानकारी दी।
इसके बाद, मुख्यमंत्री नायब सैनी बराड़ा में बीजेपी प्रत्याशी हरजिंदर सिंह के समर्थन में जनसभा भी करेंगे। वहीं, यमुनानगर में मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के समर्थन में भी CM सैनी रोड शो करेंगे।
ये भी पढ़ेः Haryana: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में अग्रसर- CM Nayab Saini
सियासी सरगर्मियां तेज
यमुनानगर नगर निगम चुनाव (Yamunanagar Municipal Corporation Election) में सियासी हलचल एक बार फिर बढ़ गई है। बड़े नेता, सीएम नायब सैनी, अब चुनावी प्रचार में पूरी तरह से जुट गए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दावा किया कि इस चुनाव में “ट्रिपल इंजन” सरकार बनने जा रही है, और बीजेपी के सभी प्रत्याशी और मेयर प्रत्याशी जीत हासिल करेंगे।
