UP News

UP News: चाव से नमकीन खाने वाले इन 7 कंपनी के नमकीन से दूर रहें!

Trending उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने कारोबारियों को भेजे नोटिस

UP News: चाव से नमकीन खाने वाले इन 7 कंपनी के नमकीन (Namkeen) से सावधान रहें! बता दें कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने हाल ही में नमकीन उत्पादों की जांच के दौरान 7 कंपनियों के नमकीन को अधोमानक (Substandard) पाया है। इसके बाद इन कंपनियों को नोटिस (Notice) भेजा गया है और संबंधित खाद्य कारोबारियों को चेतावनी दी गई है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Zomato: ज़ोमेटो का बदलने जा रहा है नाम..जल्दी से नोट कर लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एफएसडीए की टीम ने सितंबर महीने में 13 नमूने लिए थे। लखनऊ प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में 10 नमूने असुरक्षित पाए गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य कारोबारियों को भेजे नोटिस

खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) ने जिन खाद्य कारोबारियों को नोटिस भेजे हैं, उनमें अग्रवाल एजेंसीज, ट्रांसपोर्ट नगर, गोयल नमकीन भंडार, सराय आजमाबाद, श्री बालाजी नमकीन उद्योग, पलवल, और गोपाल के नाम शामिल हैं। इन नमूनों में निषिद्ध टाट्राजीन रंग पाया गया, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

ये भी पढ़ेः Repo Rate: कम होगी आपकी EMI..RBI ने दी बड़ी खुशखबरी

पुनः जांच कराने की अपील की

खाद्य कारोबारियों ने नोटिस का जवाब देते हुए नमकीन (Namkeen) को असुरक्षित मानते हुए आरोप स्वीकार कर लिया और इन उत्पादों की पुनः जांच कराने की अपील की है।