Delhi

Delhi: दिल्ली में दिखेगी कश्मीर की झलक, हाउसबोट में कर सकेंगे मस्ती

TOP स्टोरी Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi: दिल्ली के यमुना रिवरफ्रंट पर घूमने आने वाले लोगों को अब जल्द ही एक अनोखा अनुभव मिलने जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के यमुना रिवरफ्रंट (Yamuna Riverfront) पर घूमने आने वाले लोगों को अब जल्द ही एक अनोखा अनुभव मिलने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) यमुना किनारे स्थित अपने प्रमुख पार्कों में विशेष थीम पर आधारित रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी कर रहा है। इन रेस्टोरेंट्स (Restaurants) की डिजाइन और लोकेशन को लेकर खास ध्यान दिया गया है, जिससे लोगों को हाउसबोट (Houseboat), बस और कंटेनर में खाने-पीने का नया अनुभव मिलेगा।

Pic Social Media

बांसेरा पार्क में हाउसबोट जैसे कन्वेंशन सेंटर की तैयारी

योजना के मुताबिक, यमुना नदी के किनारे बने बांसेरा पार्क (Bansera Park) में एक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा, जो कश्मीर की पारंपरिक हाउसबोट की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। लकिन यह हाउसबोट पानी में नहीं, बल्कि जमीन पर फिक्स होगी। इसकी ऊंचाई 8.8 मीटर होगी और इसे चार फ्लोर में बांटा गया है- ग्राउंड डेक, लोअर डेक, मिडिल डेक और अपर डेक।

ये भी पढ़ेंः IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट से सफ़र करने वालों के लिए जरूरी खबर

इस आकर्षक संरचना को चिनार, देवदार और अखरोट जैसी लकड़ियों से सजाया जाएगा। बेस देवदार की लकड़ी से बनेगा, जबकि सीलिंग और इंटीरियर में चिनार की लकड़ी का इस्तेमाल होगा। इसमें सिरेमिक टाइल्स (Ceramic Tiles) का भी उपयोग होगा। यह हाउसबोट बांसेरा पार्क के कैफेटेरिया के पास स्थित होगी और इसमें 15 लोगों के मीटिंग स्पेस के साथ रिसेप्शन, वेटिंग एरिया, पेंट्री, डाइनिंग एरिया और गैलरी की सुविधा होगी।

यमुना वाटिका में खुलेगा DTC बस कैफे

यमुना वाटिका पार्क (Yamuna Vatika Park) में DDA एक अनोखा बस रेस्टोरेंट खोलने जा रहा है। यह रेस्टोरेंट एक DTC की CNG एसी बस में तैयार किया जाएगा। इसका डाइनिंग एरिया 100 वर्ग मीटर, जबकि किचन एरिया 32.6 वर्ग मीटर में होगा। बस के बाहरी हिस्से को इको-फ्रेंडली तरीके से डिजाइन किया जाएगा, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल भी होगा।

इस परियोजना के लिए DDA की ओर से 30 जून को ई-ऑक्शन आयोजित किया जाएगा और इसमें भाग लेने के इच्छुक लोगों को 26 जून तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

असिता ईस्ट पार्क में खुलेगा कंटेनर कैफे

वहीं, यमुना के किनारे बने असिता ईस्ट पार्क (Asita East Park) में एक कंटेनर कैफे खोले जाने की तैयारी चल रही है। इस कैफे को चार कंटेनरों को एक साथ रखकर बनाया जाएगा। कुल क्षेत्रफल 87.84 वर्ग मीटर में बने इस कैफे में स्नैक्स, चाय, कॉफी, बेक्ड आइटम्स और अन्य रिफ्रेशमेंट की सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ेंः Delhi-मेरठ एक्सप्रेसवे से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

इस परियोजना के लिए भी DDA की ओर से 30 जून को ई-ऑक्शन होगा और 26 जून तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकते हैं।

DDA ने इन तीनों रेस्टोरेंट्स के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कैफे और रेस्टोरेंट्स के शुरू होने से यमुना रिवरफ्रंट के पार्कों में घूमने आने वालों को एक नया अनुभव मिलेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। ये परियोजनाएं न सिर्फ दिल्लीवासियों के लिए मनोरंजन का नया विकल्प बनेंगी, बल्कि शहर की पहचान को भी एक नई दिशा देंगी।