Bihar

Bihar: रक्षाबंधन पर तेजस्वी यादव का चुनावी वादा, महिलाओं को मिलेगा 70 हजार करोड़ का ‘शगुन’

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar: तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया।

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य की महिलाओं (Women) के लिए बड़ा ऐलान किया है। तेजस्वी ने बिहार की बहनों के नाम 2 पेज का खुला पत्र जारी कर न केवल अपनी भावनाएं व्यक्त कीं, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण और खुशहाली के लिए कई योजनाओं का खाका भी पेश किया। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में कहा कि मौजूदा सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले से बिहार की जनता को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बनने के बाद यह पैसा वापस लाकर बिहार की हर बहन को रक्षाबंधन पर ‘शगुन’ के रूप में दिया जाएगा। तेजस्वी ने लिखा – ‘सब कुछ सोच-समझकर तय किया गया है, सारा ब्लूप्रिंट तैयार है। तेजस्वी का बिहार की हर बहन से प्रण है कि मैं बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, गरीबी और भ्रष्टाचार से रक्षा करता रहूंगा।’

ये भी पढ़ेंः Samsung: सैमसंग के 9 करोड़ के 12 हज़ार स्मार्टफ़ोन ले उड़े चोर, पढ़िए कहां का है मामला?

महिलाओं से भाईचारे की अपील

तेजस्वी ने राज्य की सभी महिलाओं और छात्राओं को अपनी बहन बताते हुए इस रक्षाबंधन पर अपने नाम की एक राखी बांधने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी भैया’ हर बहन की समृद्धि के लिए नीतियां बना रहे हैं और इन्हें लागू करने के लिए सभी बहनों का आशीर्वाद और सहयोग जरूरी है। उन्होंने 17 महीने की महागठबंधन सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि इस दौरान यह साबित हुआ कि ‘असंभव कुछ नहीं होता।’

महिला-केंद्रित योजनाओं का वादा

तेजस्वी यादव ने अपने पत्र में महिलाओं और युवाओं के लिए कई योजनाओं का जिक्र किया, जिनमें शामिल हैं।

  • माई-बहन योजना के तहत हर महीने 2500 रुपये
  • बेटी प्रोग्राम
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1500 रुपये प्रति महीना
  • 500 रुपये में गैस सिलेंडर
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • बेटियों के लिए आवासीय कोचिंग संस्थान
  • वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स ट्रेनिंग
  • नौकरी, रोजगार, मुफ्त परीक्षा फॉर्म
  • पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ेंः Aadhar: UIDAI का नया आधार ऐप, एक झटके में अपडेट होगा नाम और पता

जनता की सरकार का दावा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि चुनाव में अब थोड़ा समय बचा है, और जनता की सरकार सत्ता में आकर इन सभी योजनाओं को हर घर और हर बहन तक पहुंचाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी नीतियां बिहार की महिलाओं और युवाओं के लिए समृद्धि और सुरक्षा का नया दौर लाएंगी।