10 August 2025 Ka Rashifal

10 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

10 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 10 अगस्त को आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही दोपहर 1 बजकर 53 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है।

मेष राशि (Aries)  आप कार्यक्षेत्र में दूसरों की मदद करने में ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। साथ ही, कुछ ऐसे परिवर्तन भी देखने को मिल सकते हैं, जो आपके पक्ष में होंगे। हालांकि, इसके चलते कुछ विरोधियों का क्रोध बढ़ सकता है। लेकिन आप अपनी मधुर वाणी और व्यवहार से माहौल को खुशनुमा बना देंगे। रात में जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपनों के साथ समय बिताएंगे, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक कामों में आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। जो लोग विदेश जाकर व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Budh Grah: मार्गी हुए बुध, 11 अगस्त से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)   कार्यस्थल पर आपको उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति प्राप्त हो सकती है। जिससे मन खुश रहेगा और पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आप कामकाज में ज्यादा व्यस्त रह सकते है। लेकिन इस दौरान आपको ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा। आपको पत्नी का विशेष सहयोग मिल सकता है और किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे मनोबल बढ़ेगा। लेकिन शाम को वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दावाब अधिक रहने से आपको थोड़ी टेंशन होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयो को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी।

सिंह राशि (Leo)   कारोबार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सफलता प्राप्त होगी। अगर आपने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो उस क्षेत्र में भी आप आगे बढ़ सकते हैं और कार्यस्थल पर रुके हुए कार्य भी पूरे होने लगेंगे। लेकिन सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। पेट से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है। शाम को परिवार और प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका अजनबी लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिसमे भाग्य का तो आपको पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा। नौकरी करने वालों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे और आपके प्रभावशाली ढंग से बोलने का तरीका भी आपको विशेष सम्मान दिलाएगा। लेकिन ज्यादा भागदौड़ के चलते आपकी सेहत पर भी इसका असर पड़ सकता है। किसी यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में आप किसी काम की शुरुआत करने की सोचेंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको भावनाओं में रहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही न करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुरानी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)   आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धन के आगमन से आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत हो जाएगा। आप अपने काम में कोई परिवर्तन लाने की योजना भी बना सकते हैं। वहीं, किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और किसी धार्मिक स्थान पर यात्रा करने के योग भी बन रहे हैं। लेकिन वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े व गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दान धर्म के कार्यो में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपका दिन भागदौड़ भरा रह सकता है और खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय आपको सभी चीजों को अच्छी तरह चेक करना होगा। साथ ही, सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना बेहतर होगा। जल्दबाजी में लिए निर्णय नुकसान दिला सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)   आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका मन भी काफी खुश रहेगा, लेकिन फिर भी आपके परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। यदि कोई प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपकी टेंशन बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।