Bihar News: बिहार में शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों (Stray Dogs) के बढ़ते आतंक को लेकर सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की सरकार ने एक ठोस और व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। खासतौर पर गांवों में कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डॉग शेल्टर (Dog Shelter) बनाने का निर्णय लिया है। यह कदम जन-सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

पंचायती राज विभाग को अहम जिम्मेदारी
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के निर्देश पर पंचायती राज विभाग ने सभी जिला परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में डॉग शेल्टर निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित कर उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में उप विकास आयुक्तों को पत्र जारी कर जिला परिषदों को जल्द से जल्द योजना पर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में समस्या का प्रभावी समाधान हो सके।
गांवों में बनेंगे डॉग शेल्टर्स
पंचायती राज विभाग के सूचना-जनसंपर्क अधिकारी विनीत सिन्हा ने बताया कि डॉग शेल्टर का निर्माण जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा तैयार डिजाइन और प्राक्कलन के अनुसार किया जाएगा। इन शेल्टर्स में ग्रामीण क्षेत्रों से पकड़े गए स्ट्रीट डॉग्स और लावारिस कुत्तों को रखा जाएगा। इसके निर्माण पर होने वाला खर्च षष्ठम राज्य वित्त आयोग की सामान्य निधि से वहन किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar: किसानों की आय बढ़ाने बड़ा कदम, नीतीश सरकार ने गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए 2 अहम प्रोजेक्ट
नसबंदी और टीकाकरण की भी व्यवस्था
नीतीश सरकार की यह योजना केवल आवारा कुत्तों को पकड़ने तक सीमित नहीं है। इसके तहत कुत्तों की नसबंदी, कृमिनाशक दवा, रेबीज टीकाकरण और प्रतिरक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आवश्यक मानक और प्रक्रियाएं तय करेगा। साथ ही जिला परिषद स्तर पर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिससे आम लोग कुत्तों से जुड़ी शिकायतें आसानी से दर्ज करा सकें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जन-जागरूकता पर भी सरकार का जोर
पंचायती राज विभाग (Panchayati Raj Department) ने स्पष्ट किया है कि आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने में जन-जागरूकता की भूमिका बेहद अहम है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वार्ड सभा और ग्राम सभा की बैठकों में स्ट्रीट डॉग्स के आतंक से बचाव को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Bihar: देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में बिहार को शामिल करने का लक्ष्य, CM नीतीश ने दिए सख्त निर्देश
स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को मिलेगा बढ़ावा
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के नेतृत्व में सरकार आम लोगों से भी सहयोग की अपील करेगी। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे शादी समारोह, त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों में बचे हुए भोजन को खुले में न फेंकें और उसका स्वच्छ तरीके से निपटान करें। साथ ही कचरा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, जिससे आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने के मूल कारणों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
