Bihar

Bihar: देश के पांच सबसे विकसित राज्यों में बिहार को शामिल करने का लक्ष्य, CM नीतीश ने दिए सख्त निर्देश

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar: सीएम नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने स्पष्ट घोषणा की है कि बिहार को देश के पांच सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है। इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्होंने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिला पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं पर तेज गति से काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं को पूरी संवेदनशीलता, लगन और ईमानदारी के साथ जमीन पर उतारें। उन्होंने कहा कि जनता को प्रशासन से काफी उम्मीदें होती हैं, इसलिए सभी अधिकारी जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बेहतर ढंग से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया।

‘मंथन 2025’ कार्यशाला का किया उद्घाटन

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गया जी स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला ‘मंथन 2025’ का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा कार्यशाला को प्रशासनिक मंथन और सुधार की दिशा में अहम बताया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar: किसानों की आय बढ़ाने बड़ा कदम, नीतीश सरकार ने गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से शुरू किए 2 अहम प्रोजेक्ट

अधिकारियों के साथ सामूहिक संवाद

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिला पदाधिकारियों के साथ सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई। उन्होंने अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रशासनिक अनुभव साझा किए और बेहतर समन्वय के साथ काम करने का संदेश दिया।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बिपार्ड परिसर में कई नई सुविधाओं का उद्घाटन

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने बिपार्ड परिसर में विकसित संवाद वाटिका, योगा परिसर, बिपार्ड लॉन, नक्षत्र वन, पुनर्योजित ब्रह्म योनि सरोवर, हॉर्स राइडिंग ट्रैक, पुस्तकालय (बिक्रमशिला), मोटरवाहन प्रशिक्षण केंद्र, अंतरिक्ष गैलरी, बिपार्ड दीर्घा और उत्कृष्टता केंद्र का भी उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने इन सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा पूरे परिसर का जायजा लिया।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: CM नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, अब हर पंचायत में खुलेगा जीविका दीदी बैंक

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में विधायक मनोरमा देवी और ज्योति देवी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ. सफीना एएन, पुलिस महानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।