Bihar News: हाजीपुर सीट पर चाचा VS भतीजा!

बिहार

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Bihar: बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानों का दौर शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP)) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने बड़ा बयान दिया है। पारस ने कहा कि जिस तरह से भगवान राम के लिए लक्ष्मण थे, उसी तरह मैं अपने दिवंगत बड़े भाई रामविलास पासवान का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं।

ये भी पढ़ेंः UP की जनता को सीएम योगी का बड़ा तोहफ़ा

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः पैरेंट्स ध्यान दें.. बोर्ड एग़्जाम को लेकर बड़ी ख़बर आ गई

इसी के साथ उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके भतीजे और लोकसभा सदस्य चिराग पासवान को कानून के मुताबिक सिर्फ उनके पिता की संपत्ति विरासत में मिलेगी न कि राजनीति।
लोकसभा सीट पर पारस ने की दावेदारी
बिहार के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का लंबी बीमारी के बाद अक्टूबर, 2020 में निधन हो गया था। उनके बेटे चिराग पासवान और छोटे भाई पारस के बीच उनके राजनीतिक विरासत को लेकर मतभेद हैं। रामविलास के मृत्यु के बाद उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) दो गुटों में बंट गई। चिराग की अगुवाई वाली लोजपा (रामविलास) और पारस के नेतृत्व वाली रालोजपा दोनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं। पारस ने एक बार फिर हाजीपुर सीट को लेकर अपनी दावेदारी को दोहराया है। जिसके बाद चाचा-भतीजा में एक बार फिर राजनीतिक दूरियां सामने आई है।
बड़े भाई का राजनैतिक उत्तराधिकारी हूं- पारस
पारस ने एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव बिहार की हाजीपुर सीट से लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि रामविलास पासवान ने उन्हें 2019 में भी इस निर्वाचन क्षेत्र से लड़ने के लिए कहा था। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और लोकसभा में हाजीपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले पारस ने कहा कि भाई रामविलास पासवान ने मुझसे उनकी विरासत को आगे बढ़ाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कहा था।
चिराग सिर्फ संपत्ति का उत्तराधिकारी-पारस
उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक चिराग पासवान रामविलास पासवान की संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। लेकिन मैं अपने दिवंगत बड़े भाई का राजनीतिक उत्तराधिकारी हूं। जिस तरह रामायण में भगवान राम के भाई लक्ष्मण थे। पारस ने दावा किया कि उन्होंने राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद मुझे अपनी हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था और यह भी बोला था कि उन्हें परिवार में किसी अन्य से ज्यादा मुझ पर भरोसा है। मैं इस सीट से चुनाव लड़ने का इच्छुक नहीं था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए कहा। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब उनके भतीजे चिराग पासवान ने 2024 का आम चुनाव हाजीपुर से लड़ने की इच्छा जताई है।
Read Bihar News, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi