Bihar

Bihar News: NDA सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाने में करेगी तेज़ी से काम: CM Nitish Kumar

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar News: बिहार के सशक्त व दूरदर्शी नेता नीतीश कुमार ने गुरुवार को दसवीं बार सीएम पद की शपथ ली।

Bihar News: बिहार के सशक्त नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सहित कई केंद्रीय मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री मौजूद रहे, जिससे यह अवसर ऐतिहासिक बन गया। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को भरोसा दिलाया कि आने वाला समय बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है। पढ़िए पूरी खबर…

एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से करेगी काम- सीएम नीतीश

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शपथ लेते ही स्पष्ट कर दिया कि एनडीए की नई सरकार बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। अपने आधिकारिक X हैंडल पर उन्होंने लिखा, ‘बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम राज्य को देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।’

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

प्रधानमंत्री मोदी को हृदय से धन्यवाद

सीएम नीतीश कुमार ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद दिया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। बिहार के लोगों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम

बीजेपी नेताओं ने दी बधाई

नई एनडीए सरकार के गठन और नीतीश कुमार के दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी नेताओं ने खुशी व्यक्त की। वरिष्ठ मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार ने समावेशी विकास की नई मिसाल कायम की है। अब ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के सिद्धांत पर तेजी से काम होगा।

मंगल पांडेय ने एक बार फिर कैबिनेट में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Bihar Cabinet Ministers 2025: नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली, देखें पूरी लिस्ट

सुशासन और तेज विकास का नया अध्याय शुरू

बीजेपी नेताओं ने विश्वास जताया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में बिहार सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और बहुत जल्द देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार होगा। नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार में विकास और समृद्धि का नया अध्याय शुरू हो गया है।