Bihar Cabinet Ministers 2025

Bihar Cabinet Ministers 2025: नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली, देखें पूरी लिस्ट

TOP स्टोरी बिहार राजनीति
Spread the love

नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली।

Bihar Cabinet Ministers 2025: बिहार में आज इतिहास रचते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की 8वीं सरकार के मुखिया के तौर पर 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। देखें पूरी लिस्ट…

Pic Social Media

नीतीश कुमार के साथ दो उपमुख्यमंत्री- सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली। इसके बाद 5-5 नेताओं के समूह में कुल 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। नए मंत्रिमंडल में बीजेपी के 14, जेडीयू के 8, लोजपा-आर के 2, हम और रालोमो के 1-1 मंत्रियों को जगह मिली है।

मंत्रिपरिषद में रालोमो कोटे के दीपक प्रकाश को शामिल किया गया है, जो अभी किसी सदन के सदस्य नहीं हैं। उन्हें विधान परिषद के रास्ते सदन में भेजा जाएगा। उधर, जीतनराम मांझी ने दोबारा अपने बेटे संतोष सुमन को मंत्री बनवाया है। लोजपा-आर प्रमुख चिराग पासवान ने महुआ से मुकेश रौशन, तेज प्रताप यादव को हराने वाले संजय कुमार सिंह और बखरी से सीपीआई उम्मीदवार को मात देने वाले संजय पासवान को मंत्री पद दिलाया है।

नीतीश कैबिनेट में शामिल मंत्रियों की पूरी लिस्ट

  • नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री (जेडीयू)
  • सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री (बीजेपी)
  • विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री (बीजेपी)
  • विजय कुमार चौधरी (जेडीयू)
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू)
  • श्रवण कुमार (जेडीयू)
  • मंगल पांडेय (बीजेपी)
  • दिलीप जायसवाल (बीजेपी)
  • अशोक चौधरी (जेडीयू)
  • लेशी सिंह (जेडीयू)
  • मदन सहनी (जेडीयू)
  • नितिन नबीन (बीजेपी)
  • रामकृपाल यादव (बीजेपी)
  • संतोष सुमन (हम)
  • सुनील कुमार (जेडीयू)
  • मोहम्मद जमा खान (जेडीयू)
  • संजय सिंह टाइगर (बीजेपी)
  • अरुण शंकर प्रसाद (बीजेपी)
  • सुरेंद्र मेहता (बीजेपी)
  • नारायण प्रसाद (बीजेपी)
  • रमा निषाद (बीजेपी)
  • लखेंद्र कुमार रौशन (बीजेपी)
  • श्रेयसी सिंह (बीजेपी)
  • प्रमोद कुमार (बीजेपी)
  • संजय कुमार (लोजपा-आर)
  • संजय कुमार सिंह (लोजपा-आर)
  • दीपक प्रकाश (रालोमो)

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पहली बार से अब तक- नीतीश कुमार का सफर

74 वर्षीय नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि उनकी सरकार आठ दिनों में गिर गई थी। उनका लंबा कार्यकाल 2005 से 2014 तक चला। 2014 लोकसभा चुनाव में जेडीयू के खराब प्रदर्शन के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया, लेकिन कुछ समय बाद फिर सत्ता में लौट आए।

नीतीश अब तक 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन सरकारों के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। एनडीए की पिछली 7 सरकारों में एक बार जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Helmet: बाज़ार में आया Ignyte का हेलमेट, बुलेट प्रूफ जैकेट जैसी सुरक्षा का दावा

ताजा चुनाव में एनडीए ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल किया है। बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोजपा-रामविलास को 19, हम को 5 और रालोमो को 4 सीटें मिलीं। नीतीश पहले ही संकेत दे चुके हैं कि आज सभी 35 मंत्री नहीं बनाए जाएंगे, और मकर संक्रांति के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।