Bihar

Bihar: ‘कला मंगल श्रृंखला’ के तहत 25-28 फरवरी तक युवा फोटोग्राफर्स की कला प्रदर्शनी

बिहार
Spread the love

Bihar News: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार ललित कला अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘कला मंगल श्रृंखला’ के अंतर्गत 25 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक फोटोग्राफी कला की युवा कलाकारों की कलाकृतियों की समूह प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी पटना स्थित बिहार ललित कला अकादमी, फ्रेजर रोड के बहुद्देशीय सांस्कृतिक परिसर “कलादीर्घा” में आयोजित होगी।
ये भी पढ़ेः Bihar: महेश भूपति का पटना दौरा.. उभरते टेनिस खिलाड़ियों से मुलाकात और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 फरवरी 2025 को अपराह्न 1:00 बजे किया जाएगा। प्रदर्शनी 26 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक प्रतिदिन पूर्वाह्न 11:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में बिहार के 15 युवा फोटोग्राफर अपनी अद्वितीय और सृजनात्मक कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। प्रतिभागी कलाकारों में आशुतोष कुमार, अमन शर्मा, अंकित सहाय, चैतन्य राज, सुभाष कुमार, विकास कुमार और अन्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार से UP तक कनेक्टिविटी की ‘क्रांति’, बनेगा नया ग्रीनफल्ड NH

इस अवसर पर बिहार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के गणमान्य अधिकारी, प्रसिद्ध कलाकार, मीडिया प्रतिनिधि एवं कला प्रेमी उपस्थित रहेंगे।