Bihar

Bihar: अंतर्राष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी मोनिका कुमारी ने बांका की छात्राओं का बढ़ाया हौसला

बिहार
Spread the love

Bihar News: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय, चपरी, बांका में आज खो-खो की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनिका कुमारी के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधक भी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ेः Bihar: महेश भूपति का पटना दौरा.. उभरते टेनिस खिलाड़ियों से मुलाकात और खेल प्रोत्साहन प्रयासों की सराहना
हाल ही में आयोजित खो-खो वर्ल्ड कप 2025 में मोनिका कुमारी ने बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित होने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ेः Bihar News: बिहार से UP तक कनेक्टिविटी की ‘क्रांति’, बनेगा नया ग्रीनफल्ड NH

सम्मान सह मार्गदर्शन समारोह के दौरान मोनिका कुमारी ने विद्यालय की छात्राओं से संवाद किया और उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं को दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर सफलता के मार्ग पर अग्रसर होने की शुभकामनाएँ दीं। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अपनी प्रतिभाशाली अतिथि का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।