Bihar

Bihar News: बिहार से UP तक कनेक्टिविटी की ‘क्रांति’, बनेगा नया ग्रीनफल्ड NH

बिहार
Spread the love

Bihar News: बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में लगातार बड़ी योजनाएं और परियोजनाएं चल रही हैं।

Bihar News: बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में लगातार बड़ी योजनाएं और परियोजनाएं चल रही हैं। इसी कड़ी में केंद्र सरकार (Central Government) ने बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच एक नया ग्रीन फील्ड फोरलेन नेशनल हाईवे (New Green Field Four Lane National Highway) बनाने की स्वीकृति दे दी है, जिससे दोनों राज्यों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इस प्रोजेक्ट के तहत 29.24 किलोमीटर लंबा यह हाईवे (Highway) बनेगा और इसके निर्माण पर 3294.016 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस परियोजना को 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Bihar: CM नीतीश ने पटना को दी 1404 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात, 623 योजनाओं का किया उद्घाटन

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे का महत्व

यह ग्रीन फील्ड फोरलेन हाईवे (Green Field Four Lane Highway), जो बिल्कुल नए सिरे से बनेगा, बिहार के बेतिया से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर तक जाएगा। ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे वह होता है, जिसका निर्माण पूरी तरह से नए स्थान पर किया जाता है, यानी इस मार्ग पर पहले से कोई सड़क नहीं होती है। इस प्रोजेक्ट के तहत जिस इलाके से हाईवे गुजरने वाला है, वहां जमीन की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है।

प्रस्ताव को मिली मंजूरी, निविदा मार्च से पहले जारी होगी

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट (Project) को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है और इसकी निविदा मार्च से पहले निकाली जाएगी। इसके निर्माण की प्रक्रिया इस वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हो जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट से संबंधित प्रस्ताव को वित्त विभाग के सचिव को भेज दिया है।

प्रोजेक्ट की लागत और समयसीमा

इस परियोजना के तहत 29.24 किलोमीटर लंबी सड़क (Road) का निर्माण किया जाएगा और इसे “727 ए” नाम से जाना जाएगा। बेतिया और कुशीनगर के बीच बनने वाला यह हाईवे 2.924 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड नेशनल हाईवे होगा, जिसकी लागत 3294.016 करोड़ रुपये आएगी। इसमें हाईवे निर्माण, जमीन अधिग्रहण, बिजली पोल, पाइपलाइन जैसी कई सुविधाओं का खर्च भी शामिल है।

ये भी पढ़ेः Bihar: साइबर फ्रॉड से बचाने के लिए बिहार पुलिस की पहल..Big B ने भी अलर्ट रहने को कहा

गंडक नदी पर बनेगा पुल

इस प्रोजेक्ट के तहत गंडक नदी (Gandak River) पर बड़े पुलों का भी निर्माण कराया जाएगा। एनएच निर्माण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इस परियोजना का लक्ष्य 2029 के जून तक पूरा करना है।