Bollywood Actor पंकज त्रिपाठी को बड़ा झटका..एक झटके में सब कुछ छीन गया

TOP स्टोरी Trending

Pankaj Tripathi : मशहूर बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि अपन शानदार अभियन से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिससे पंकज त्रिपाठी बुरी तरह से टूट गए हैं।

ये भी पढे़ंः Delhi: कनॉट प्लेस से गुरुग्राम सिर्फ़ 7 मिनट में..यक़ीन नहीं तो ख़बर पढ़िए

Pic Social media

बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्मों में अपनी धमाकेदार एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बना लेते हैं। ऐसे में दर्शकों को पंकज त्रिपाठी की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। दरअसल इन दिनों पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी की बहन सरिता त्रिपाठी (Sarita Tripathi) और बहनोई मुन्ना तिवारी (Munna Tiwari) का एक्सीडेंट हो गया है, जिसमें मौके पर ही पंकज त्रिपाठी के बहनोई का निधन हो गया है। वहीं उनकी बहन की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।

पंकज की बहन की हालत नाजुक

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा हादसा धनबाद (Dhanbad) के जीटी रोड स्थित निरसा में हुआ है। जिसमें पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बहन गम्भीर रूप से घायल हो गई हैं। पंकज त्रिपाठी की बहन को धनबाद के SNMMC अस्पताल (SNMMC Hospital) में ले जाया गया है जहां उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई है।

ये भी पढ़ेंः मुंबई जाने वाले हवाई मुसाफ़िरों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी

गांव से घर लौट रही थी सरिता

आपको बता दें कि पंकज के बहनोई मुन्ना तिवारी अपनी पत्नी सरिता संग गोपालगंज (Gopalganj) से कोलकाता स्विफ्ट कार में जा रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड में धनबाद के निरसा के पास वह सड़क हादसे का शिकार हुए। इस दर्दनाक सड़क के चलते पंकज की बहन सरिता को बेहद गंभीर चोट आई हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। जबकि मुन्ना तिवारी की मौत हो चुकी है। जख्मी सविता तिवारी को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता ले जाने की तैयारी की जा रही है।

धनबाद पहुंचेंगे पंकज त्रिपाठी

बताया जा रहा है कि अब पंकज त्रिपाठी भी धनबाद पहुंचेंगे। बात करें पंकज की तो वो पिछले महीने ही नेटफ्लिक्स पर आई मिस्ट्री कॉमडी फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आए हैं। उनके साथ सारा अली खान विजय वर्मा, करिश्मा कपूर जैसे सितारे भी दिखे हैं। उनकी इस फिल्म को लोगों ने खूब प्यार दिया। वो अपनी फिल्म की सफलता को एंजॉय ही कर रहे थे कि इसी बीच उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।