बिग बॉस का ‘विनर’..नशे का ‘सप्लायर’!

Life Style Trending गाज़ियाबाद ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Jyoti Shinde,Editor

Noida: Bigg Boss OTT 2 के विनर एल्विश यादव..जिनके फैंस की तादाद लाखों में हैं..आज उसी पॉपुलर हीरो को यूपी पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। नोएडा पुलिस की तीन टीमें एल्विश यादव की तलाश में निकल चुकी है। ये पढ़कर आपको भी हैरानी हुई होगी कि आखिर माजरा क्या है। चलिए हम आपको समझाते हैं।

दरअसल नोएडा पुलिस ने छापेमारी के दौरान 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनके पास से 9 जहरीले सांप बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो एल्विश यादव के लिए काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रेव पार्टी के लिए एल्विश यादव उनसे सांपों का ज़हर मंगवाता था। जिसका इस्तेमाल विदेशी मेहमानों(मेल-फीमेल के लिए) के लिए किया जाता था। पुलिस ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज कर ली है।

कौन है एल्विश यादव

24 साल के एल्विश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं. एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं.एल्विश यादव शोर्ट फिल्म बनाते हैं.  एल्विश यादव के दो यूट्यूब चैनल है, जिसमें एक एल्विश यादव व्लॉगस और दूसरा एल्विश यादव के नाम से है. उनके करीब 4.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स है. वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी-2 में धूम मचा दी थी.

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi