Punjab

Punjab में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, मान सरकार यह टेस्ट करेगी फ्री

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब में बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

Punjab News: पंजाब में बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए मान सरकार (Mann Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब पंजाब के मरीजों के लिए यह टेस्ट फ्री (Test Free) किया जाएगा। यह टेस्ट काफी महंगा होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग इसे कराने में असमर्थ थे। सरकार के इस कदम से कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगाना आसान होगा, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सकेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: टी20 के नए बादशाह बने अभिषेक शर्मा, CM भगवंत मान ने दी बधाई

2 अक्टूबर से शुरू होगी योजना

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि फ्री PET स्कैन की योजना तैयार हो चुकी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह योजना 2 अक्टूबर 2025 से लागू होगी। इसके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कदम से कैंसर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Punjab के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा वैज्ञानिक पाठ्यक्रम, भगवंत मान सरकार की नई पहल

वित्तीय सहायता भी दे रही सरकार

गौरतलब है कि पंजाब सरकार पहले से ही कैंसर मरीजों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। फ्री PET स्कैन की सुविधा शुरू होने से मरीजों को न केवल जांच बल्कि समय पर इलाज में भी मदद मिलेगी। यह कदम कैंसर के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।