Jaypee ग्रुप के 22 हजार फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया
Greater Noida News: जेपी इंफ्राटेक के फ्लैट खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जेपी इंफ्राटेक के 22 हजार फ्लैट खरीदारों को उनके फ्लैट मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में सुरक्षा कंपनी के फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: आम्रपाली के ड्रीम वैली की लिफ्ट गिरी..4 की मौत!

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: महागुन मंत्रा-1..बिन बारिश घर में घुसा पानी

जेपी इंफ्राटेक को सुरक्षा कंपनी टेकओवर कर रही है। यमुना एक्सप्रेसवे बनाने के बदले जेपी को 500-500 हेक्टेयर की पांच एलएफडी (लैंड फॉर डेवलमेंट) मिली थीं। अब ये एलएफडी सुरक्षा कंपनी को मिलेंगी। इनमें चार एलएफडी यमुना प्राधिकरण और एक एलएफडी नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में हैं। जेपी ने नोएडा की एलएफडी में एक दर्जन से अधिक हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच किए थे। परियोजना में खरीदारों ने 2010-11 में बुकिंग कराई थी।

2016 में शुरू हुई थी लड़ाई

फ्लैट को लेकर आवंटियों ने 2016 से कानूनी लड़ाई शुरू की। इसमें करीब 22 हजार फ्लैट खरीदार फंसे हैं। इन खरीदारों को फ्लैट मिल सके, इसके लिए सुरक्षा ने जेपी की हाउसिंग परियोजनाओं को पूरा करने के लिए टोल वसूलने का समय और एलएफडी में एफएआर बढ़ाने की मांग की थी। सुरक्षा ने एनसीएलटी को अपना प्लान सौंपा था। एनसीएलटी ने सुरक्षा और यमुना प्राधिकरण से इस पर बातचीत कर सहमति बनाने के लिए कहा था। इसी प्लान पर बोर्ड बैठक में चर्चा हुई और फिर सुरक्षा की दोनों मांगों पर मुहर लगा दी गई।
नोएडा की एलएफडी में अभी 1.5 से 1.8 एफएआर का प्रयोग हुआ है। बोर्ड बैठक में इसे बढ़ाकर 2.6 कर दिया गया। इससे परियोजनाओं में ज्यादा फ्लैट बन सकेंगे। साथ ही इनके पूरे होने से फंसे हुए निवेशकों को फ्लैट मिल सकेगा।
किसानों को मिलेगा अतरिक्त मुआवजा
ग्रेटर नोएडा से आगरा तक एक्सप्रेसवे में किसानों की जमीन गई है, जिसके लिए 50 हजार किसानों को अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। सुरक्षा कंपनी को प्रभावित किसानों के अतिरिक्त मुआवजे का 1698 करोड़ रुपये एकमुश्त देना होगा। इस फैसले से करीब 50 हजार किसानों को अतिरिक्त मुआवजा मिल सकेगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सुरक्षा के प्रस्ताव को अब सरकार को भेजा जाएगा। सरकार की अनुमति के बाद इसे एनसीएलटी में भेजा जाएगा। इसके बाद इस पर अमल शुरू हो जाएगा।
Read khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi