Greater Noida West की इस सोसायटी में देर रात ओपन पार्किंग एरिया में एक विशाल कोबरा सांप देखा गया।
Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में गुरुवार देर रात ओपन पार्किंग एरिया (Open Parking Area) में एक विशाल कोबरा सांप (Cobra Snake) देखा गया। इस सांप की लंबाई लगभग 6 से 7 फीट बताई जा रही है। सांप को देखकर सोसायटी में हड़कंप मच गया, और इसका वीडियो सोशल मीडिया (Video Social Media) पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना ने निवासियों में सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। देखिए पूरा वीडियो…
तीन दिन में कई बार दिखा सांप
यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी (Nirala Aspire Society) का है। पिछले दो-तीन दिनों से इस कोबरा को पार्किंग क्षेत्र में कई बार देखा गया था, लेकिन गुरुवार रात को एक निवासी द्वारा इसे करीब से देखे जाने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। निवासियों ने तुरंत मेंटेनेंस टीम को सूचित किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी में 3 दिन से बिजली गुल, लोगों का बुरा हाल
डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सांप को पकड़ने की मांग की गई। सूचना मिलते ही एक स्थानीय सपेरा, शाहिद ने साहस दिखाते हुए करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद निवासियों ने राहत की सांस ली।

सोसायटी के लोगों ने कहा कि सांप लगातार ओपन एरिया में इधर-उधर घूम रहा था और छिपने की जगह तलाश रहा था। वहीं, चारों तरफ लोगों की भीड़ देखकर कोबरा भी घबराया हुआ लग रहा था। इस दृश्य को देखकर महिलाएं और बच्चे घरों से बाहर निकलने से डर गए और निवासी काफी देर तक दहशत में रहे।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: Gaur सिटी में करोड़ों की पेंटिंग को लेकर बवाल, पढ़िए पूरी खबर
निवासियों ने उठाई सुरक्षा और सफाई की मांग
इस घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने प्राधिकरण और मेंटेनेंस टीम (Maintenance Team) से साफ-सफाई और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए, नियमित रूप से झाड़ियों की कटाई और सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।
