Bharat Gaurav Train

Bharat Gaurav Train: देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाने वाली ट्रेन की डिटेल पढ़िए

TOP स्टोरी Trending दिल्ली NCR
Spread the love

Bharat Gaurav Train: ट्रेन से मात्र इतने किराए में कीजिए देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन, ये रही पूरी डिटेल

Bharat Gaurav Train: अगर आप भी महाकाल सहित देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके ही लिए है। आपको बता दें कि देश के 7 ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने में यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने 7 ज्योतिर्लिंग दर्शन (7 Jyotirling Darshan) के लिए भारत गौरव ट्रेन शुरू करने की योजना तैयार की है। यह ट्रेन 12 मई 2025 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) से 12 रात/13 दिन की यात्रा के साथ शुरू होगी।
ये भी पढ़ेंः Google Chrome: गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी

Pic Social Media

सात ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन दिल्ली से चलकर सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर (Nashik), उज्जैन (Mahakaleshwar), ओंकारेश्वर, भड़केश्वर, रामेश्वरम आदि को कवर करेगी। ट्रेन में फर्स्ट क्लास (AC), सेकेंड क्लास (एसी 2-टियर) और सामान्य श्रेणी (स्लीपर) के कोच होंगे।

यात्रा के दौरान भोजन और आवास की भी पूरी व्यवस्था आईआरसीटीसी (IRCTC Tour Packages) द्वारा की जाएगी। सामान्य श्रेणी के टिकट की कीमत 27,455 रुपये, सेकेंड क्लास की 38,975 रुपये और फर्स्ट क्लास के टिकट की कीमत 51,365 रुपये होगी। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Khan Sir: खान सर..आज करोड़पति लेकिन एक समय पेंसिल खरीदने के लिए नहीं था पैसा!

धार्मिक स्थलों को एक सूत्र में पिरोएगी

आपको बता दें कि ज्योतिर्लिंग यात्रा ट्रेन देश के प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थलों को एक सूत्र में बांधने का काम करेगी। यह सेवा भक्तों को सोमनाथ के ऐतिहासिक मंदिर से लेकर रामेश्वरम के समुद्र तटों तक की यात्रा करने का मौका प्रदान करेगी। इसके साथ ही, उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर जैसे स्थानों की यात्रा के दौरान श्रद्धालु इन पवित्र स्थलों की आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव कर सकेंगे।

सिखों के लिए गुरु कृपा यात्रा ट्रेन

इसके साथ ही आईआरसीटीसी ने सिखों के लिए गुरु कृपा यात्रा ट्रेन की शुरुआत भी की है। यह ट्रेन 27 मई से 6 जून तक 7 दिन के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को विभिन्न गुरुद्वारों, पटना साहिब, गुरुद्वारा शीतल कुंड साहिब आदि महत्वपूर्ण स्थलों की यात्रा कराएगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के लिए 13,460 (प्रति व्यक्ति), सेकेंड क्लास के लिए 20,960 (प्रति व्यक्ति) और फर्स्ट क्लास के लिए 28,415 रुपये (प्रति व्यक्ति) किराया रखा गया है।