Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में युवक ने धड़ल्ले से पी शराब, वायरल हुआ वीडियो
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से जुड़ा वीडिया आए दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता रहता है। कभी मार पीट, कभी सीट को लेकर विवाद तो कभी रील (Reel) बनाने वाले लोगों का डांस, दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) से आए दिन ऐसा ही वीडियो देखने को मिलता रहता है। ताजा मामला सामने आया है दिल्ली मेट्रो से, जहां एक शख्स डीएमआरसी (DMRC) के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में ये शख्स शराब के साथ अंडे खा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Namo Bharat App: नमो भारत ऐप से मेट्रो-कैब की तुरंत होगी बुकिंग
सोशल मीडिया एक्स पर एक शख्स ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो कब और किसी मेट्रो लाइन (Metro Line) का है। इसके बारे में नहीं जानकारी दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले ये शख्स आरक्षित सीट पर बैठा हुआ है। जिसने पैंट और शर्ट पहन रखी है। सबसे पहले ये शख्स अपने बैग से अंडा निकाल कर खाता है। अंडे को छीलने के लिए मेट्रो में पकड़ने वाले रॉड पाइप से अंडे को छीलता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अंडा खाने के बाद शख्स शराब का गिलास तैयार करता है। लेकिन इसके सामने बैठे किसी शख्स ने इसकी इस करतूत को कैमरे में रिकार्ड कर लिया। शराब (Wine) और अंडा तैयार होने के बाद ये शख्स चाव से इसे खाता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद डीएमआरसी (Delhi Metro Rail Corporation) ने इसे गैर कानूनी बताया है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
ये भी पढ़ेंः Noida Airport: नोएडा-ग्रेटर नोएडा वालों को एयरपोर्ट तक मिलेगी सुपर कनेक्टिविटी

यात्री मेट्रो में सफर करते समय जिम्मेदार व्यवहार करें
इस मामले को लेकर दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से अपील की है कि मेट्रो में सफर करते समय यात्री जिम्मेदार व्यवहार करें और नियमों का पालन करें। मेट्रो में शराब पीना प्रतिबंधित है। इसलिए मेट्रो में इस तरह का आचरण गैर कानूनी है। यात्री ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से बचें। डीएमआरसी ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि वे सफर में आचरण सभ्य बनाए रखें। अगर कोई यात्री मेट्रो में ऐसी गतिविधियों में शामिल होता है दूसरे यात्री तुरंत इसकी शिकायत डीएमआरसी व सीआइएसएफ से करें, जिससे कार्रवाई हो सके।
