Greater Noida: JIMS के छात्र ने उठाया दर्दनाक कदम, दे दी जान
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क से बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है। नॉलेज पार्क तीन (Knowledge Park 3) स्थित जिम्स इंस्टीट्यूट से ऐसी खबर आई जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि यहां नॉलेज पार्क तीन स्थित जिम्स इंस्टीट्यूट (Jims Institute) के लॉ फर्स्ट ईयर (Law First Year) के छात्र आदित्य ने गाजियाबाद स्थित घर पर हाथ की नस काट कर सुसाइड कर लिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही गाजियाबाद (Ghaziabad) ही नहीं जिम्स इंस्टीट्यूट में भी चर्चा तेज हो गई।
ये भी पढे़ंः DDA Scheme: DDA की बंपर स्कीम..दिल्ली में यहां ख़रीदें सस्ते में फ्लैट

क्या है छात्र के आत्महत्या की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र की अटेंडेंस कम थी, इस कारण उसको मिड टर्म एग्जाम (Mid Term Exam) देने से रोक दिया गया था। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि छात्र पर लगातार स्वजन को बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था। इन सब बातों से परेशान होकर वह मानसिक तनाव (Mental Stress) में आ गया था और वह इसे झेल नहीं सका और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ये भी पढ़ेंः Expressway: रोजाना नोएडा-दिल्ली से मेरठ जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर
तनाव में था आदित्य
एक खबर के मुताबिक परीक्षा से वंचित किए जाने और बार-बार घर वालों को बुलाने के दबाव के कारण आदित्य बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में था। परिवार और दोस्तों से भी वह कम बातचीत कर रहा था। वह इस मानसिक दबाव को सहन नहीं कर सका और आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
इस दर्दनाक घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव माना जा रहा है, लेकिन पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
छात्रों में भारी आक्रोश
इस घटना के बाद जिम्स इंस्टीट्यूट के छात्रों में भारी आक्रोश है। कई छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन को ऐसे मामलों में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। हालांकि, अब तक कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
