Google Chrome

Google Chrome: गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Google Chrome: गूगल क्रोम यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, हो जाइए सावधान

Google Chrome: आजकर हर हाथ में स्मार्ट फोन पहुंच गया है। हर कोई स्मार्ट फोन का प्रयोग अपनी जरूरत के हिसाब से कर भी रहा है। ऑनलाइन पेमेंट से लेकर न्यूज या फिर सबकुछ अब स्मार्ट फोन (Smart phone) पर ही मौजूद है। इसी बीच इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम यानी CERT-In ने गूगल क्रोम (Google Chrome) डेस्कटॉप यूजर्स के लिए ब्राउजर में मिली कई गंभीर खामियों के बारे में अलर्ट जारी की है। आपको बता दें इन खामियों को सुरक्षा एजेंसी ने हाई रिस्क वार्निंग में मार्क किया है। हैकर्स (Hackers) इनकी सहायता से आपके सिस्टम पर कंट्रोल कर सकते हैं या आपका सेंसिटिव डेटा चोरी कर सकते हैं। साइबर सुरक्षा एजेंसी के अनुसार अगर आप क्रोम का प्रयोग करते हैं तो सेफ रहने के लिए अपने ब्राउजर को अभी के अभी लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें। आइये इसके बारे में जानते हैं विस्तार से…

ये भी पढे़ंः Success Story: Zepto के मालिक की दिलचस्प कहानी..सिर्फ़ 20 साल की उम्र में 1000 करोड़ का मालिक

Pic Social Media

हैकर्स कर सकते हैं आपके डिवाइस पर कंट्रोल

साइबर सुरक्षा टीम (Cyber ​​Security Team) के मुताबिक कस्टम टैब, इंटेंट, एक्सटेंशन, ऑटोफिल, नेविगेशन और डाउनलोड में खराब इम्प्लीमेंटेशन के कारण से गूगल क्रोम (Google Chrome) में कई परेशानी आ रही है। इसका फायदा उठाकर एक हैकर आपको किसी वेब पेज पर भी भेज सकता है जहां से आपके सिस्टम में कुछ कोड इनस्टॉल कर सकता है, जिसके बाद आपके डिवाइस का पूरा कंट्रोल हैकर के पास भी जा सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

गूगल क्रोम के इस वर्जन में आ रही है समस्या

CERT-In द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि यह समस्या Linux पर 135.0.7049.52 और Windows और macOS पर 135.0.7049.41/42 से पहले के क्रोम वर्जन पर आ रही है। यानी अगर इस वर्जन का Google Chrome आपके डिवाइस में इंस्टॉल है तो अभी के अभी उसे अपडेट कर लें नहीं तो आप परेशानी में पड़ सकते हैं।

इन यूजर्स को है खतरा

सरकार द्वारा जारी यह चेतावनी उन सभी यूजर्स के लिए है जो घर या ऑफिस में कंप्यूटर पर गूगल क्रोम का प्रयोग करते हैं। इस सिक्योरिटी इश्यू की वजह से हैकर आपकी पर्सनल इनफार्मेशन प्राप्त कर सकता है या आपके कंप्यूटर को Unstable या क्रैश तक कर सकते हैं। इसलिए अपने डिवाइस को सेफ रखने के लिए Chrome को तुरंत लेटेस्ट वर्जन को इंस्टाल करें।

ये भी पढ़ेंः IAS Rukmani: स्कूल में फेल..कोचिंग नहीं..फिर भी बन गईं IAS

जानिए कैसे करें गूगल क्रोम ब्राउजर को अपडेट

गूगल क्रोम ब्राउजर (Google Chrome Browser) को अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने लैपटॉप पर क्रोम ओपन करें।
इसके बाद स्क्रीन के ऊपरी-दाएं कोने में थ्री डॉट पर क्लिक करें।
अब हेल्प सेक्शन में जाकर अबाउट Google Chrome पर क्लिक करें।
Chrome ऑटोमैटिक इसके बाद अपडेट चेक करेगा।
ब्राउजर के लिए अगर कोई अपडेट उपलब्ध है तो उसे डाउनलोड करना शुरू कर देगा।
अपडेट के बाद, ब्राउजर को रीस्टार्ट करें।