Best Hill Stations: नोएडा की गर्मी से हैं परेशान तो, इन हिल स्टेशनों का कीजिए सैर
Best Hill Stations: इस बार गर्मी अपना असर अप्रैल के शुरुआत से ही दिखा रही है। हर दिन गर्मी बढ़ती ही जा रही है। ये गर्मी और भी ज्यादा तब परेशान कर देती है जब आप नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) जैसे शहरों में रहते हों। दोपहर की चिलचिलाती धुप और हीट वेव (Heat Wave) ने यहां रहने वाले लोगों को अभी से ही इस कदर परेशान कर दिया है कि लोग बाहर निकलने के लिए भी दस बार सोचते हैं। हफ्ते में 2 दिन वीकेंड्स तो आते हैं लेकिन हीट वेव (Heat Wave) के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। समस्या बड़ी है, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है। आज के इस खबर में हम आपको नोएडा के आस-पास स्थित 5 शानदार हिल स्टेशन (Hill Station) के बारे में बताने जा रहा हैं जहां आप ठन्डे वातावरण में अपने परिवार के साथ वीकेंड्स पर जा सकतें है, वो भी एकदम कम खर्चे में।
ये भी पढ़ेंः DDA Recruitment: रिटायर्ड कर्मचारियों को नौकरी देगा DDA..ये रही डिटेल

नोएडा-ग्रेटर नोएडा (Noida-Greater Noida) की हीट वेस से राहत पाने के लिए ये ठंडी, शांत और बहुत ही खूबसूरत जगहें बेहतरीन हैं। यहां न सिर्फ मौसम सुहावना होता है, बल्कि चारों ओर हरियाली, शानदार नजारे और सुकून वाला माहौल भी आपका इंतजार कर रहा होता है। बहुत ही कम खर्च में परिवार के साथ सुकून भरे पल यहां बिताने के लिए ये डेस्टिनेशन गर्मियों की छुट्टियों में एकदम परफेक्ट हैं। आइए जानते हैं उन 5 बेस्ट और सस्ते हिल स्टेशन के बारे में…
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नैनीताल
नैनीताल (Nainital) अपने खूबसूरत पहाड़ियों और शांत झीलों के लिए जाना जाता है। यहां मन को मोह लेने वाले नजारे आपको अपना दीवाना बना लेंगे। नोएडा से नैनीताल की दूरी करीब 291 किमी है। इन दिनों नैनीताल में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आस पास है जो कि गर्मियों में घूमने के लिहाज से बहुत ही अच्छा है। नैनी झील और हिल स्टेशनों की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ 51 शक्तिपीठो में से एक नैना देवी का मंदिर इस जगह में दिव्यता की अनुभूति करता है। मनोरंजन के लिए यहां बोटिंग, ट्रैकिंग समेत कई शानदार व्यू पॉइंट मौजूद हैं। इसके साथ ही चिड़िया घर और बर्ड सेंचुरी जाकर भी आप अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। यहां गर्मियों के मौसम में पर्यटकों की संख्या बाढ़ जाती है।

मसूरी
मसूरी (Mussoorie) हिमालय पर्वतमाला के मध्य हिमालय श्रेणी में स्थित एक खूबसूरत शहर है। इस शहर की नोएडा से दूरी लगभग 290 किमी है। इन दिनों 28°C के अधिकतम तापमान में हल्की धुप के साथ धुंध इस शहर में देखने को मिलेगी जो मौसम को बेहद खुशनुमा बना देती है। यहां आपको एक तरफ हिमालय श्रेणी के खूबसूरत नजारे, बर्फ से ढकी चोटियां और खूबसूरत-शांत घाटियां दिखाई देंगी तो वहीं दूसरी तरफ हरे-भरे पेड़, पहाड़ और जंगल भी देखने को मिलेंगे। गन हिल व्यू पॉइंट, जहां से हिमालय श्रृंखला की पूरी कतार दिखाई देती है। शांत जलवायु में मनोरम दृश्यों के संगम को देखते हुए इसे क्वीन ऑफ़ हिल्स का नाम दिया गया है। इस जगह पर ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग, कैंपिंग और केबल राइड जैसी कई एक्टिविटी भी मौजूद है जिनको करने से आप अपनी यात्रा तो उत्साह और रोमांच से भर सकते हैं।
ये भी पढे़ंः Roadways Bus Ticket: रोडवेज़ बसों में टिकट ना लेने वाले ख़बर पढ़ लीजिए
चकराता
चकराता भी उत्तराखंड का एक शांत और कम भीड़भाड़ वाला हिल स्टेशन है। इस शहर की नोएडा से दूरी करीब 319 किमी है। वर्तमान में यहां का तापमान 15°C से 28°C के बीच होता है, जो गर्मियों की यात्रा के लिए बहुत ही अच्छा है। देवदार के घने जंगलों, टाइगर फॉल्स की गर्जना, और बुधेर गुफाओं की रहस्यमय दुनिया इसे रोमांच प्रेमियों के लिए खास बनाती है। यहां का चिलमिरी नेक पॉइंट हिमालय के विहंगम दृश्य के लिए प्रसिद्ध है, और कनासर जैसे क्षेत्रों में कैंपिंग व ट्रेकिंग का मजा लिया जा सकता है। चकराता का प्राकृतिक, सुकूनभरा माहौल, बजट फ्रेंडली होमस्टे और स्वादिष्ट स्थानीय भोजन इसे एक परफेक्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन बनाते हैं।
लैंसडाउन
अगर आप नोएडा-ग्रेटरन नोएडा की गर्मी से परेशान हैं, और आप प्राकृति की अनोखी विरासत से पूर्ण किसी ऐसे हिल स्टेशन पर जाना चाह रहे हैं जहां अधिक भीड़ न हो तो आपको लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए। यह घने जंगलों और नीले देवदार के वृक्षों से घिरी हुए यह जगह आपके नोएडा से मात्र 260 किमी दूरी पर है। यहां तापमान सामान्यतः 15-25°C के बीच होता है। ब्रिटिश काल की इमारतों सहित ढेरो मंदिर इस शहर की खूबसूरती बढ़ा देते है।
मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर उत्तराखंड में स्थित एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां 340 साल पुराना मंदिर मौजूद है जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। सुकून और शांति से भरे यहां के वातावरण में हिमालय की लंबी पर्वत श्रंखलाएं दिखाई देती हैं। यह जगह नोएडा से 338 किमी की दूरी पर है और यहां का तापमान अभी 12°C से 22°C के बीच है। अगर आप कम भीड़, शांति ,प्रकृति और अध्यात्म का अनुभव एक साथ लेना चाहते है तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी है।
