DDA Recruitment

DDA Recruitment: रिटायर्ड कर्मचारियों को नौकरी देगा DDA..ये रही डिटेल

Trending दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

DDA Recruitment: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए नौकरी का शानदार मौका, पढ़िए पूरी डिटेल

DDA Recruitment: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए फिर से नौकरी का शानदार मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अब अपने हरित क्षेत्रों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों (Retired Government Employees) की सेवाएं लेगा। पार्क मैनेजर (Park Manager) के रूप में नियुक्त किए जाने वाले इन कर्मचारियों को हरित क्षेत्रों की निगरानी के साथ-साथ वहां छोटे-बड़े आयोजन कराने की भी जिम्मेदारी होगी।
ये भी पढे़ंः Girls Hostel: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बनेंगे 4 गर्ल्स हॉस्टल..ये रही पूरी डिटेल

Pic Social Media

रिटायर्ड कर्मचारियों को मिलेगी ये पोस्ट

आपको बता दें कि दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) ने हाल ही में राजधानी में कई ग्रीन एरिया बनाए हैं। जैसे कि आसिता ईस्ट, यमुना वाटिका, द्वारका पार्क, बांसड़ा आदि। इन पर निगरानी के लिए रिटायर्ड कर्मचारियों को पार्क मैनेजर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें एक साल के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस पर नियुक्ती दी जाएगी। लेकिन बाद में उनकी उम्र के हिसाब से उन्हें पांच साल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

डीडीए (DDA) के मुताबिक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिफेंस के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पार्क मैनेजर के पद पर तैनात किया जाएगा। नायब सूबेदार, कैप्टन या समकक्ष पद से रिटायर्ड हुए कर्मचारी पार्क मैनेजर के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

पार्क मैनेजर को पार्क की देखभाल के साथ-साथ वहां होने वाले कार्यक्रमों को कराना होगा। इसके लिए उन्हें हर महीने 50 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। 63 साल तक के सेवानिवृत्त कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Noida News: नोएडा से हरिद्वार-देहरादून के लिए डायरेक्ट बस..इतना होगा किराया

आवेदकों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी आवश्यक है। जिन कर्मचारियों के खिलाफ विजिलेंस केस, विभागीय जांच या अन्य कोई जांच चल रही है, वे इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। किसी राजनीतिक दल से जुड़े कर्मचारियों के आवेदन भी स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बड़े पार्क के लिए 2 मैनेजर की नियुक्ती होगी। वे आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।
डीडीए के अनुसार, डीडीए इस समय अपने हरित क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित करता है। ऐसे में वहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। हाल ही में डीडीए ने एक फ्लावर शो और एक पतंग शो का भी आयोजन किया है। डीडीए इसी महीने एक मैराथन का आयोजन करने की योजना बना रहा है।