Noida News: दिल्ली के पटपड़गंज में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट फाइट (Mixed Martial Arts) नाइट किक बॉक्सिंग जूनियर फाइट प्रतियोगिता में नोएडा की 6 साल की बानी जैन (Bani Jain) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन वन पंच क्लब ट्रस्ट द्वारा किया गया, जिसमें बानी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
इस खास मौके पर बानी के पिता अर्पित जैन ने खुशी जाहिर करते हुए मार्शल आर्ट के प्रसिद्ध कोच रघुनन्दन कश्यप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि कोच की मेहनत और मार्गदर्शन की बदौलत ही बानी को यह सफलता हासिल हुई है।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा में कटा 38,500 का चालान..वजह भी जान लीजिए
आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम का उद्देश्य रशियन स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और भारत-रूस के खेल संबंधों को मजबूत करना था। प्रतियोगिता में रूस की मिकेलिना मिरोशकीना (उम्र 8 वर्ष) ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, रूस की ओर से एलेक्सेन्कोव सेमन और एलेक्जेंडर ने भी भाग लिया।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा की इस सोसायटी में पानी में बदबू और कीड़े..रेजिडेंट्स ने बिल्डर को घेरा
प्रतियोगिता के दौरान कई रशियन अतिथियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें कई लोग शामिल हुए। इस आयोजन को अतिथियों द्वारा बहुत सराहा गया एवं इंडिया और रसिया की खेल जगत में दोस्ती के लिए एक अनोखा प्रयास किया गया है।