आनंद विहार से अयोध्या ‘वंदे भारत’..किराया, स्टॉपेज़, टाइमिंग सब जानिए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश दिल्ली

Ayodhya ANVT Vande Bharat Express: अयोध्या ( Ayodhya) में भगवान श्री राम ( Bhagwan Shree Ram) के उद्घाटन की तैयारियां खूब जोरों शोरों से की जा रही हैं। वहीं, हाल ही में अयोध्या ( Ayodhya) नगरी के लिए दिल्ली से फर्स्ट डोमेस्टिक फ्लाइट ने उड़ान भरी थी।

फ्लाइट के अलावा अयोध्या में रहने वाले लोगों को वंदे भारत एक्सप्रेस ( Vande Bharat Express) की सौगात भी मिली। अब अयोध्या धाम जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल, रूट सहित स्टॉपेज से जुड़ी सारी जानकारियां हम आपको बताएंगे।

Ayodhya ANVT Vande Bharat Express Timing And Schedule

Ayodhya धाम जंक्शन – आनंद विहार टर्मिनल ( 22452/22426) Vande Bharat Express को हफ्ते में कुल 6 दिन ऑपरेट किया जाएगा। यदि बात करें शेड्यूल की तो नॉर्दर्न रेलवे लखनऊ डिविजन ने एक बायन को जारी कर जानकारी दी है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस राजधानी दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से सुबह के 6बजकर 10 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 2बजकर 30 मिनट पर Ayodhya dham जंक्शन पहुंच जाएगी।

सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार

बुधवार( Wednesday) को ये ट्रेन आपरेट नहीं की जाएगी। Vande Bharat Express की कमर्शियल सर्विस भी 4जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी।

जानिए कि Ayodhya ANVT Vande Bharat Express के क्या होंगें Stop Points

अयोध्या – आनंद विहार के बीचों बीच चलने वाली Vande Bharat Train Ayodhya के रास्ते में कानपुर सेंट्रल ( Kanpur Central) और लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। वो भी यहां का टाइम केवल 5 मिनट ही होगा। Anand Vihar से चलकर ट्रेन सुबह 11 बजे कानपुर सेंट्रल और 12 बजकर 25 मिनट में चारबाग पहुंच जाएगी।

वहीं, ट्रेन के वापसी की बात करें तो Ayodhya Dham Junction से दोपहर के 3 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन आनंद विहार के लिए रवाना होगी। ये ट्रेन 11 बजकर 40 मिनट पर आनंद विहार पहुंच जाएगी। लखनऊ के चारबाग स्टेशन में ये ट्रेन शाम के 5 बजकर 15 मिनट जबकि कानपुर सेंट्रल में 6 बजकर 35 मिनट पर रास्ते में रुकेगी।

यह भी पढ़ें: Saving Plan: 50 हज़ार सैलरी वालों को हर महीने कितना बचाना चहिए, बन जायेंगे धनवान

ये है प्रस्तावित किराया

आनंद विहार से अयोध्या तक ऐसी चेयरकार का किराया तकरीबन 1,420 और एक्जीक्यूटिव क्लास का 2,760 रुपए प्रस्तावित है।