Astro

Astro: 15 सितंबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत! बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश

Yours राशि
Spread the love

Astro: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को सबसे छोटा और तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना जाता है।

Astro: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह (Mercury Planet) को सबसे छोटा और तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाला ग्रह माना जाता है। बता दें कि 15 सितंबर 2025 को बुध अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह गोचर गोल्डन टाइम (Transit Golden Time) साबित हो सकता है। इस दौरान इन राशियों को करियर में उन्नति, आय में वृद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं और इन्हें क्या लाभ मिल सकता है।

Pic Social Media

इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा। बुध इस राशि के प्रथम भाव में भ्रमण करेंगे और चूंकि वे कन्या राशि के लग्न और कर्म भाव के स्वामी हैं, इसलिए इस अवधि में काम-कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को व्यापार में वृद्धि और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, जबकि अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को मानसिक शांति और सहकर्मियों के साथ बेहतर रिश्तों का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः Nasa: ब्रह्मांड में जन्मा नया राक्षस, गैस, धूल सब चट कर जा रहा है

मकर राशि

मकर राशि के लिए बुध का कन्या राशि में गोचर भाग्य स्थान (नवम भाव) में होगा। बुध इस राशि के छठे भाव के स्वामी होने के नाते इस दौरान मकर राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। इस अवधि में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और छोटी या बड़ी यात्राएं हो सकती हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। इसके साथ ही सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी और धन संचय में भी सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का गोचर चतुर्थ भाव में होगा, जो भौतिक सुखों और करियर में उन्नति का संकेत देता है। चूंकि बुध मिथुन राशि के लग्न भाव के स्वामी हैं और उनकी दृष्टि प्रथम भाव पर होगी, इसलिए कार्यस्थल पर रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी। नई जिम्मेदारियां या प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कला, संगीत, बैंकिंग, शिक्षण और प्रॉपर्टी के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

बुध गोचर का महत्व

बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। कन्या राशि में प्रवेश करने पर यह ग्रह अपनी पूरी शक्ति के साथ कार्य करता है, क्योंकि यह उसकी स्वराशि है। इस गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग होगा, लेकिन कन्या, मकर और मिथुन राशि वालों के लिए यह विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। यह समय इन राशियों के लिए करियर, वित्त और व्यक्तिगत जीवन में नए अवसरों का द्वार खोल सकता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।