Asia Cup

Asia Cup: रोमांचक मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से दी मात, आखिरी ओवर में बदला मैच का रुख

TOP स्टोरी Trending एशिया कप 2025 खेल
Spread the love

Asia Cup: भारत ने ओमान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 21 रनों से जीत हासिल की।

Asia Cup: एशिया कप 2025 के ग्रुप स्टेज (Group Stage) के आखिरी मैच में भारत (India) ने ओमान के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 21 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में अपनी जीत की हैट्रिक (Hat-trick) पूरी की और अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए और ओमान के सामने 189 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में ओमान की टीम ने आखिरी ओवर तक संघर्ष किया लेकिन 4 विकेट के नुकसान पर 167 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ेंः क्या हाथ पर नंबर लिखने से आप अमीर बन सकते हैं?

भारत की मजबूत बल्लेबाजी, संजू सैमसन का अर्धशतक

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, जब ओपनर शुभमन गिल 8 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की अहम साझेदारी की।

अभिषेक शर्मा ने तेजी से रन बनाए और 15 गेंदों पर 38 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं संजू सैमसन ने संयमित अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने 29 और अक्षर पटेल ने 26 रनों की पारी खेली। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 188 रन बनाए।

ओमान की तरफ से गेंदबाजी में शाह फैजल, जितेन रामानंदी और आमिर कलीम ने दो-दो विकेट हासिल किए।

ये भी पढ़ेंः Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच, टीम इंडिया ने मैच और दिल दोनों जीते

ओमान की शानदार टक्कर, लेकिन चूक गया लक्ष्य

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम ने शानदार शुरुआत की। जतिंदर सिंह और आमिर कलीम ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की ठोस साझेदारी की। जतिंदर सिंह 33 गेंदों में 32 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने।

इसके बाद हम्मद मिर्जा क्रीज पर आए और आमिर कलीम के साथ मिलकर भारत की गेंदबाजी पर दबाव बनाना शुरू किया। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। हालांकि 18वें ओवर में भारत को अहम सफलता मिली जब हर्षित राणा ने आमिर कलीम को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। कलीम ने 46 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 64 रनों की शानदार पारी खेली।

हम्मद मिर्जा ने भी 33 गेंदों में 51 रन बनाए, लेकिन अंत तक ओमान 20 ओवर में 4 विकेट खोकर केवल 167 रन ही बना सकी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

भारतीय गेंदबाजों ने संभाला मोर्चा

भारत की ओर से गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और अहम समय पर विकेट निकालकर मैच में वापसी कराई। हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट हासिल किए।

भारत की तीसरी जीत, सुपर फोर में एंट्री

यह जीत भारत की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है और टीम अभी तक अपराजित है। ओमान के खिलाफ यह रोमांचक जीत टीम इंडिया के आत्मविश्वास को और भी मज़बूत बनाएगी। अब भारतीय टीम सुपर फोर में पहुंच गई है, जहां उसका सामना एशिया की अन्य शीर्ष टीमों से होगा।

ये भी पढ़ेंः Asia Cup: भारत-पाक मैच से पहले पाकिस्तान को किसने दी ‘दोहरी चेतावनी’ ?

अब सुपर 4 में होगा इन टीमों से मुकाबला

टीम इंडिया सुपर 4 में काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। भारतीय टीम का सुपर 4 में पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को होगा। यह एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। लेकिन भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान की टीम काफी कमजोर नजर आ रही है। इसके अलावा टीम इंडिया 24 सितंबर को बांग्लादेश और 26 सितंबर को श्रीलंका का सामना करेगी। श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला भी चैलेंज होगा। श्रीलंकाई टीम भी भारत की तरह ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारी है।