IPL 2025

IPL 2025: गुजरात ने फिर मारी बाज़ी, केकेआर को 39 रनों से हराकर जीता मुकाबला

खेल दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

IPL 2025: IPL में गुजरात का जलवा जारी, कोलकाता को मिली करारी शिकस्त

IPL 2025: आईपीएल 18वें सीजन का 39वां मैच गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) और केकेआर के बीच खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने केकेआर (KKR) को हरा दिया है। यह गुजरात की लगातार दूसरी जीत है। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने 39 रन से जीत हासिल की। कोलकाता के सामने जीत के लिए 199 रन का लक्ष्य था, लेकिन गुजरात (Gujarat Titans) के गेंदबाजों के सामने कोलकाता की टीम 8 विकेट के नुकसान पर मात्र 159 रन ही बना सकी। यह कोलकाता की 8 मैचों में 5वीं हार थी। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 50 रन की पारी अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने खेली। रहाणे के साथ ही आंद्रे रसेल ने 21, सुनील नरेन ने 17, अंगकृष रघुवंशी ने 27 और रिंकू सिंह ने 17 रन की पारी खेली। कोलकाता की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उसके 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। गुजरात (Gujarat Titans) की तरफ से राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 विकेट चटकाए। इस जीत के बाद अब प्लेऑफ में पहुंचने से गुजरात केवल 2 जीत दूर है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः BCCI: बीसीसीआई ने जारी किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए किस खिलाड़ी के मिला कौन-सा ग्रेड?

इससे पहले गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 199 रन का विशाल लक्ष्य रखा। गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार 90 रन की पारी खेली। उन्होंने ये रन 55 गेंद में 10 चौके और 3 छक्के की सहायता से बनाए। गिल ने सुदर्शन के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 74 गेंद में 114 रन की साझेदारी की। सुदर्शन ने 36 गेंद में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली।

ये भी पढ़ेंः IPL 2025: रोहित-सूर्या का बोला बल्ला, मुंबई इंडियंस ने लगातार दर्ज की तीसरी जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने गुरबाज का विकेट बहुत ही जल्दी गंवा दिया। इसके बाद रहाणे ने सुनील नरेन के साथ मिलकर टीम को संभाला, लेकिन नरेन 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिर रहाणे अच्छी पारी खेलते रहे, लेकिन दूसरे छोर पर उनका कोई बल्लेबाज साथ नहीं दे पाया। केकेआर के लिए बड़ी साझेदारी नहीं बन पाना हार का बड़ा कारण बना। केकेआर की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे पिछले मैच में पंजाब किंग्स ने हराया था।

इस जीत के साथ गुजरात की टीम का मनोबल और भी बढ़ गया है। यह गुजरात की 8 मैचों में छठी जीत है और वह 12 अंक लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं, केकेआर आठ मैचों में यह पांचवीं हार है और वह 3 जीत के साथ 6 अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।