Punjab News

Punjab News: पंजाब पुलिस ने साइबर आतंकवाद के बड़े नेटवर्क का किया भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल से मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पंजाब
Spread the love

Punjab News: पंजाब में साइबर आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने इस कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की है।

पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया मुख्य आरोपी

अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी 30 वर्षीय युवक है, जिसके तार पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों से जुड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि आरोपी ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बम धमाकों की धमकियां भेजता था।

सचिवालय और श्री दरबार साहिब को मिली थी धमकी

धालीवाल ने बताया कि यही आरोपी पंजाब सचिवालय, विधानसभा और Sri Harmandir Sahib को बम से उड़ाने की धमकियों के पीछे शामिल था।

उन्होंने कहा कि साइबर आतंकवाद आज के समय में बड़ी चुनौती बन चुका है क्योंकि विदेशों में बैठे लोग भी इंटरनेट के जरिए भारत में दहशत फैलाने की कोशिश कर सकते हैं।

पंजाब पुलिस की कार्रवाई की सराहना

धालीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस ने इस जटिल मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के हर नागरिक की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही और कहा कि सरकार हर तरह की आतंकवादी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

ड्रग्स और ड्रोन खतरे पर केंद्र से अपील

प्रेस कॉन्फ्रेंस में धालीवाल ने ड्रग्स और ड्रोन के बढ़ते खतरे का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पंजाब की 332 किलोमीटर लंबी सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों को आधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक और आधुनिक हथियार उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भेजने की घटनाओं को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक बेहद जरूरी है।