Vastu Tips For Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर रखें ये मूर्तियां, नहीं होगी पैसों की कमी

Trending Vastu-homes

Vastu Tips For Money: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को सबसे पुराना शास्त्र माना गया है। वहीं, आज भी वास्तु शास्त्र ( Vastu Shastra) को लोग बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मानते हैं। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का सही होना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। वहीं, इसके अनुसार घर में प्रत्येक वस्तु सही दिशा में रखने से अत्यंत लाभ मिलता है।

अक्सर आपने भी देखा होगा कि लोग कैसे अपने घरों में डेकोरेशन के लिए अलग अलग तरह की मूर्तियों को रखते हैं। लेकिन आपको ये पता है कि अगर यही मूर्तियां घर में वास्तु के अनुसार रखीं हों तो धन की कमी का सामना की नहीं करना पड़ता है।

मां लक्ष्मी जी की मूर्ति

सनातन धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है ये तो आप भी जानते हैं। इसलिए सबके घरों में देवी लक्ष्मी जी की पूजा होती है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक देखें तो इसमें उत्तर दिशा को बहुत ही शुभ बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में यदि आप भी धन की देवी मां लक्ष्मी की मूर्ति को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखते हैं, तो इससे आपको धन के लाभ होते है। घर में आर्थिक परेशानियां भी दूर होती हैं और व्यवसाय में उन्नति होती है।

पीतल की कामधेनु गाय

सनातन धर्म में गौ माता को अत्यंत पूजनीय माना गया है। लोग गाय को मां का दर्जा तक देते है। इनकी पूजा भी करते है। वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार यदि आप अपने घर में पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति रखेंगे तो इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। आपके घर सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हंस का जोड़ा

अक्सर आपने देखा होगा कि पति पत्नि के बीच अनबन ना हो उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल बीते इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ नियम पहले से बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हंस का जोड़े को रखना शुभ माना गया है। हंस के जोड़े की मूर्ति को आप अपने ड्राइंग रूम में रख सकते हैं। इस मूर्ति को रखने से आपको आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही घर में हंस के जोड़े की मूर्ति रखने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बीतता है।

कछुए की मूर्ति

हिंदू धर्म में कछुए को भगवान विष्णु का ही रूप बताया गया है। इसलिए कछुए का विशेष महत्व है। यदि आप इसे घर में रखते है तो कछुए को घर की पूरब या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के ड्राइंग रूम में धातु से बना कछुआ रखने से धन में वृद्धि होती है।