ABP Network

ABP Network: ABP नेटवर्क में एंकर-मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर्स की भर्ती, ये रही डिटेल

TV जॉब्स
Spread the love

ABP Network: मीडिया जगत में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है।

ABP Network: मीडिया जगत में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए शानदार मौका है। ABP नेटवर्क अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए क्रिएटिव मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर और एंकर की भर्ती कर रहा है। यह पद उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन, वीडियो क्रिएशन और ऑन-कैमरा प्रस्तुति में महारत हासिल है।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?

डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए भर्ती

ABP नेटवर्क की यह भर्ती उसके डिजिटल डिवीज़न के लिए की जा रही है। चयनित उम्मीदवार को डिजिटल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन से जुड़े सभी चरणों की जिम्मेदारी निभानी होगी- आइडिएशन, स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और पब्लिशिंग तक का पूरा काम।

क्या होगा काम?

इस भूमिका में नियुक्त व्यक्ति को न्यूज़ और फीचर फॉर्मेट में आकर्षक और प्रभावशाली डिजिटल वीडियो तैयार करने होंगे। उम्मीदवार से उम्मीद की जाएगी कि वह कंटेंट को दर्शकों की रुचि के अनुसार पेश करे और ट्रेंडिंग विषयों पर रोचक वीडियो बनाए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

आवश्यक योग्यता

  • कैमरे के सामने बेहतरीन ऑन-कैमरा प्रेज़ेंस
  • उम्दा कहानी कहने और स्क्रिप्टिंग की क्षमता
  • वीडियो एडिटिंग और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में दक्षता
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की अच्छी समझ

ये भी पढ़ेंः Zee Media: ज़ी मीडिया के नए CEO से मिलिए, जानिए कौन हैं रक्तिम दास?

काम का स्थान और कैसे करें आवेदन?

इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग नोएडा में होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना CV और वर्तमान पैकेज की जानकारी [email protected] पर भेजनी होगी। यह एक सुनहरा मौका है उन लोगों के लिए जो डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।