IPL 2025: राजस्थान की लगातार दूसरी जीत, पंजाब का विजय रथ थमा
IPL 2025: आईपीएल 2025 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 50 रनों से हरा दिया है। महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम नेहल वढेरा की अर्धशतकीय पारी के बाद भी 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। आईपीएल 2025 (IPL 2025) में पंजाब किंग्स की यह पहली हार है। वहीं राजस्थान की टीम ने लगातार दूसरा मुकाबला जीता है।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाजी, मुंबई को 12 रन से हराया

शनिवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को 50 रन से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 155 रन बना सकी। इस तरह संजू सैमसन के नेतृत्व वाली टीम ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ठीक नहीं रही। जोफ्रा आर्चर (Joffra Archer) ने पहले ही ओवर में पंजाब को डबल झटके दिए। उन्होंने प्रियांश आर्या (0) और श्रेयस अय्यर (10) को पवेलियन भेज दिया। संदीप शर्मा ने मार्कस स्टॉयनिस को आउट किया। प्रभसिमरन 16 गेंद में 17 रन ही बना सके। ग्लेन मैक्सवेल और नेहल के बीच पांचवें विकेट के लिए 52 गेंद में 88 रन की साझेदारी हुई। ग्लेन मैक्सवेल 21 गेंद में 30 और नेहल वढेरा 41 गेंद में 62 रन बनाकर वापस लौटे। सूर्यांश 2, मार्को 3 और अर्शदीप ने एक रन बनाए। शशांक सिंह 13 गेंद में 10 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन, संदीप और तीक्षणा ने 2-2 विकेट लिए।
वहीं राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 67 और रियान पराग ने 43 रन की शानदार पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने पावरप्ले में 53 रन बनाए। राजस्थान का पहला विकेट 11वें गिरा। कप्तान संजू सैमसन (Captain Sanju Samson) 26 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंद में 67 रन की पारी खेली। नीतिश राणा 7 गेंद में 12 रन ही बना सके। हेटमायर ने 12 गेंद में 20 रन का योगदान दिया। रियान पराग ने नाबाद 43 रन बनाए। ध्रुव जुरेल ने 5 गेंद में 13 रन बनाए। पंजाब किंग्स के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो जबकि अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन ने एक एक विकेट झटका।
ये भी पढ़ेंः IPL 2025: धोनी के धुरंधरों को होम ग्राउंड पर फिर मिली हार, दिल्ली के जाबांजो ने 25 रनों से दी मात
इस मैदान पर पंजाब को 6 मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस सत्र की यह उनकी पहली हार है। इससे पहले श्रेयस अय्यर के नेतृत्व वाली टीम ने गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया है। बात करें राजस्थान की तो, राजस्थान को 4 में से 2 मैचों में जीत मिली है। इस शिकस्त के साथ पंजाब अंक तालिका में चौथे पायदान पर लुढ़क गई वहीं राजस्थान सातवें स्थान पर पहुंच गई। शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स है जिसने चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया था।
