Flipkart

Flipkart: फ्लिपकार्ट से सामान मंगवाने वाले ये जरूरी खबर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending बिजनेस
Spread the love

Flipkart: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों को एक नया झटका दिया है।

Flipkart: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने अपने ग्राहकों (Customers) को एक नया झटका दिया है। अब फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर टैबलेट्स, साउंड बार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने पर ‘प्रोटेक्ट प्रॉमिस’ फीस लागू की जाएगी। इसके तहत ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क (Additional Charges) चुकाना होगा। फ्लिपकार्ट के अनुसार, ‘प्रोटेक्ट प्रॉमिस’ फीस (Protect Promise Fee) सामान की सुरक्षा के लिए ली जाती है। जब आपका सामान कई जगहों से होकर गुजरता है, तो इस शुल्क के माध्यम से उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Zomato: ज़ोमेटो का बदलने जा रहा है नाम..जल्दी से नोट कर लीजिए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कितनी होगी फीस?

‘प्रोटेक्ट प्रॉमिस’ फीस (Protect Promise Fee) की शुरुआत ₹9 से लेकर ₹49 तक होगी। फ्लिपकार्ट ने यह शुल्क विभिन्न उत्पादों के हिसाब से तय किया है।

  • ₹49 – बड़े घरेलू उपकरणों और महंगे सामानों पर जैसे स्मार्ट टीवी, एसी, फ्रिज आदि।
  • ₹29 – साउंडबार और इसी तरह के अन्य सामानों पर।
  • ₹19 – मीडियम रेंज के सामान जैसे टैबलेट, प्रिंटर आदि पर।
  • ₹9 – ऑडियो प्रोडक्ट्स, स्मार्टवॉच और अन्य सस्ते सामानों पर।

अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा

‘प्रोटेक्ट प्रॉमिस’ शुल्क (Protect Promise Fee) के अलावा फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक सामान पर ₹49 का ‘ऑफर हैंडलिंग शुल्क’ भी लेगा। स्मार्टफोन पर ₹49 ‘ऑफर हैंडलिंग शुल्क’ और ₹59 ‘पैकेजिंग शुल्क’ (Packaging Fee) लिया जाएगा। डिस्काउंट में खरीदे गए लैपटॉप पर भी ₹49 का ‘ऑफर हैंडलिंग शुल्क’ लागू हो सकता है। जिन सामानों या कैटेगरी पर ‘प्रोटेक्ट प्रॉमिस’ शुल्क नहीं है, उन पर फ्लिपकार्ट ₹3 का ‘प्लेटफॉर्म फीस’ लेता है।

ये भी पढ़ेः UPI Payment: अगर गलत खाते में पैसा चला जाए तो ऐसे तुरंत पाएं रिफंड

क्या है यह शुल्क?

फ्लिपकार्ट (Flipkart) के अनुसार, यह शुल्क प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से चलाने और ऐप के एक्सपीरियंस को सुधारने के लिए लिया जाता है। इसके अलावा, ग्राहकों को ‘ओपन बॉक्स डिलीवरी’ (Open Box Delivery) की सुविधा भी मिलेगी। इसका मतलब यह है कि डिलीवरी के समय पैकेज को ग्राहक के सामने खोला जाएगा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सामान टूटा-फूटा नहीं है या उसमें कोई वस्तु गायब नहीं है।