Southern Mexico News: दक्षिणी मैक्सिको में एक दुखद बस दुर्घटना में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई।
Southern Mexico News: दक्षिणी मैक्सिको में एक दुखद बस दुर्घटना (Bus Accident) में तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस हादसे (Accidents) में मृतकों की संख्या 41 के करीब बताई जा रही है। इस सड़क हादसे (Road Accidents) में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
ये भी पढ़ेः Zomato: ज़ोमेटो का बदलने जा रहा है नाम..जल्दी से नोट कर लीजिए
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
हादसे की जानकारी देते हुए ताबास्को के कोमलकाल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने कहा, “हम आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय अधिकारियों को मौके पर भेज रहे हैं। आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर दी गई हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।”

ये भी पढ़ेः UPI Payment: अगर गलत खाते में पैसा चला जाए तो ऐसे तुरंत पाएं रिफंड
44 यात्री सवार थे बस में
बस ऑपरेटर टूर्स अकोस्टा ने बताया कि घटना के समय बस (Bus) में करीब 44 यात्री सवार थे। वहीं, कंपनी ने फेसबुक पोस्ट के जरिए घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि बस गति सीमा के भीतर चल रही थी और वे दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।
