सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुआ करार
Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार (International Employment) के द्वार खोल दिए हैं। जर्मनी (Germany) के इनोवेशन हब राइन-माइन और उत्तराखंड सरकार (Uttarakhand Government) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है, जिसका उद्देश्य राज्य के कुशल युवाओं को जर्मनी में स्वास्थ्य, ऑटोमोबाइल, व्यावसायिक प्रशिक्षण, हाइड्रोजन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, और नवाचार आधारित स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों से जोड़ना है।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुआ समझौता
यह समझौता सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) की उपस्थिति में हुआ, जहां दोनों पक्षों के बीच लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस पहल को युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, कहा-प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से हों राहत और बचाव कार्य
युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा नया मंच
सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार लगातार युवाओं के कौशल विकास पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों की मांगों के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिससे वे वैश्विक रोजगार बाजार की जरूरतों को पूरा कर सकें।

विदेशी भाषा प्रशिक्षण से बन रही है वैश्विक पहचान
सरकार न केवल तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण पर ध्यान दे रही है, बल्कि विदेशी भाषाओं का भी प्रशिक्षण युवाओं को उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का लाभ राज्य के कई युवाओं को मिल चुका है और वे विदेशों में नौकरी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Dehradun: वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूरी का निधन, CM धामी, DG सूचना बंशीधर तिवारी ने जताया शोक
इस अवसर पर राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, विनय शंकर पांडेय, सी. रविशंकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जर्मनी की ओर से राउनहाइम के मेयर डेविड रेंडल, जर्मनी के विदेशी निवेश प्रकोष्ठ के सलाहकार सौरभ भगत, और इनोवेशन हब राइन-माइन के सीईओ स्टीफन विट्टेकिंड भी उपस्थित रहे।
